Tuesday, October 27, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
बच्ची ने मुख्यमंत्री से बोला- मेरा स्कूल में एडमिशन करा दीजिए

बच्ची ने मुख्यमंत्री से बोला- मेरा स्कूल में एडमिशन करा दीजिए

लखनऊ। गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में संत की भूमिका, मुख्यमंत्री के रूप में सख्त प्रशासक का दायित्व, लेकिन इन सबसे इतर प्रकृति से लगाव और बच्चों से घुलने-मिलने की प्रवृत्ति के कारण योगी आदित्यनाथ की छवि हर दिल में बसी है। यूं तो हर दौरे, निरीक्षण, कार्यक्रम में बच्चों को देख योगी आदित्यनाथ उनस

s
satyakee parakh 23 जून 2025, 13:16 IST
2 मिनट पढ़ें
बच्ची ने मुख्यमंत्री से बोला- मेरा स्कूल में एडमिशन करा दीजिए

लखनऊ। गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में संत की भूमिका,  मुख्यमंत्री के रूप में सख्त प्रशासक का दायित्व, लेकिन इन सबसे इतर प्रकृति से लगाव और बच्चों से घुलने-मिलने की प्रवृत्ति के कारण योगी आदित्यनाथ की छवि हर दिल में बसी है। यूं तो हर दौरे, निरीक्षण, कार्यक्रम में बच्चों को देख योगी आदित्यनाथ उनसे मिलते, हालचाल जानते, पढ़ाई के बारे में पूछते, फिर चॉकलेट देते, लेकिन सोमवार को एक अलग ही वाकया हुआ। बच्ची से मुख्यमंत्री के संवाद को देख सभी ने योगी के बालमन की तारीफ की तो बच्ची की हाजिर जवाबी पर मुस्कुरा उठे।
सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान मुरादाबाद से वाची नाम की नन्ही बच्ची अपनी बात लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंची। हर एक फरियादी के पास पहुंच रहे मुख्यमंत्री जब इस बच्ची के पास पहुंचे तो उसे देख सबसे पहले हालचाल पूछा, फिर उसका भी प्रार्थना पत्र लिया और पढ़ा।
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाची से पूछा कि तू, स्कूल नहीं जाना चाहती है। इस पर बच्ची बोली-नहीं, मैं स्कूल जाना चाहती हूं। मैं यह कह रही थी कि आप स्कूल में मेरा एडमिशन करा दो। मुख्यमंत्री ने पूछा, किस क्लास में। 10वीं या 11वीं में, बच्ची ने तपाक से उत्तर दिया-अरे, मुझे नाम नहीं पता। इस पर मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद को प्रार्थना पत्र सौंपा और कहा कि इस बच्ची का एडमिशन हर हर हाल में कराओ। मुख्यमंत्री का यह रूप देख ‘जनता दर्शन’ में आए फरियादी भी एक मिनट के लिए अपनी पीड़ा भूल मुस्कुरा उठे।

योगी जी ने मुझे बिस्कुट और चॉकलेट भी दी
मुरादाबाद से आई वाची से पूछा गया कि किससे मिलकर आई हैं, उन्होंने कहा कि मैं योगी जी से मिलकर आई। मैंने उनसे कहा कि मेरा स्कूल में एडमिशन करवा दें। जिस पर उन्होंने कहा कि मैं करवा दूंगा। मुख्यमंत्री से मिलकर प्रफुल्लित वाची ने बताया कि योगी जी ने मुझे बिस्कुट और चॉकलेट भी दी।

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला