Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला

1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला

लखनऊ, 1 अगस्त। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी ऑफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में “कथा रंग” नामक शास्त्रीय संगीत, कत्थक नृत्य एवं चित्रकला की एक निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की औपचारिक घोषणा आज प्रेस

s
satyakee parakh 1 अगस्त 2026, 18:22 IST
3 मिनट पढ़ें 1
1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला

लखनऊ, 1 अगस्त। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी ऑफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में “कथा रंग” नामक शास्त्रीय संगीत, कत्थक नृत्य एवं चित्रकला की एक निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की औपचारिक घोषणा आज प्रेस क्लब, लखनऊ में आयोजित पत्रकार वार्ता में की गई, जिसे अकादमी की अध्यक्षा अनीता कुलकर्णी ने संबोधित किया।
पत्रकार वार्ता में अनीता कुलकर्णी ने कहा कि “कथा रंग” जैसी पहलों का उद्देश्य वंचित एवं नवोदित प्रतिभाओं को भारतीय कला और संस्कृति की समृद्ध विरासत से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि अकादमी विगत नौ वर्षों में देश-विदेश के 900 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित कर चुकी है और पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के सहयोग से लखनऊ के वंचित युवाओं तक यह अवसर पहुंचाना अकादमी के लिए गर्व की बात है।
कार्यशाला 1 अगस्त से 6 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, सिटी स्टेशन, सुभाष मार्ग, लखनऊ में आयोजित होगी। 7 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के प्रतिभागी इसमें पूर्णतः निःशुल्क भाग ले सकते हैं। कार्यशाला का समापन  7 अगस्त 2026 को कला मंडपम सभागार, भातखंडे विश्वविद्यालय, कैसर बाग, लखनऊ में होगा।

कार्यशाला में देश के तीन विशिष्ट कलाकार छात्रों को प्रशिक्षित करेंगे। पद्म विभूषण पं. बिरजू महाराज की नातिन एवं शिष्या शिंजिनी कुलकर्णी अब तक 900 से अधिक छात्रों को कथक की शिक्षा दे चुकी हैं और फिल्मों में कथक नृत्य दृश्यों का निर्देशन भी कर चुकी हैं। भारत के प्रमुख कला महाविद्यालय से फाइन आर्ट्स में स्नातकोत्तर संजीब गोगोई को चित्रकला शिक्षण का 25 वर्षों से अधिक अनुभव है और उनकी यथार्थवादी पेंटिंग्स को विश्वभर में सराहना मिल चुकी है। वहीं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगीतकार इकबाल हुसैन शास्त्रीय संगीत में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं और देश-विदेश के मंचों पर प्रस्तुति दे चुके हैं।
कार्यशाला में भाग लेने वाले छात्रों को देश के शीर्ष मेंटर्स से सीधे सीखने, छठे दिन भव्य समापन में शामिल होने और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ मंच साझा करने का अवसर मिलेगा। शास्त्रीय संगीत के दिग्गज कलाकारों द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजकों का लक्ष्य नृत्य एवं चित्रकला दोनों ही क्षेत्रों में प्रत्येक में 100 छात्रों की नींव तैयार करना है, जिसके लिए प्रशिक्षक-प्रतिभागी पद्धति अपनाई गई है।
पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड भारतीय ऊर्जा क्षेत्र की तेजी से बढ़ती वैश्विक स्तर की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है, जिसने गुजरात के दहेज तथा कोच्चि में देश के पहले दो एलएनजी पुनर्गैसीकरण टर्मिनल स्थापित किए हैं। कंपनी देश के लगभग 75 प्रतिशत एलएनजी आयात का संचालन करती है, जो कुल प्राकृतिक गैस आपूर्ति का लगभग 33 प्रतिशत हिस्सा है। एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिक के रूप में पेट्रोनेट स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, पर्यावरण, कला-संस्कृति संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में सीएसआर पहलों के माध्यम से समुदायों का उत्थान करती है।
साईं शिंजिनी अकादमी ऑफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर की स्थापना मई 2013 में हुई थी और यह चित्रकला, मूर्तिकला, फोटोग्राफी, संगीत, नृत्य, थिएटर एवं योग जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देती है। अकादमी एनजीओ साईं विद्या निकेतन के सहयोग से 100 से अधिक वंचित छात्रों को निःशुल्क प्रशिक्षण भी दे रही है। अकादमी की अध्यक्षा अनीता कुलकर्णी पद्म विभूषण पं. बिरजू महाराज की पुत्री तथा भारतीय समकालीन कला जगत की प्रतिष्ठित मूर्तिकार एवं चित्रकार हैं, जो 1988 से शिक्षा जगत से जुड़ी हैं।

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला