Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोल

SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोल

लखनऊ। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और SIR प्रक्रिया को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्

s
satyakee parakh 2 अक्टूबर 2026, 13:53 IST
1 मिनट पढ़ें 1
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोल

लखनऊ। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और SIR प्रक्रिया को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पुतला छीन लिया और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए माहौल गरमाया रहा।
सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि SIR के नाम पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया से किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि “लोकतंत्र की हत्या अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने SIR प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए सरकार और चुनाव आयोग से मामले में स्पष्टता की मांग की।
प्रदर्शन को देखते हुए हजरतगंज चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को पुलिस बसों के माध्यम से इको गार्डन भेजा गया। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी।

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला