Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
हिंदू बेटियों को बचाने के लिए लव जिहाद के खिलाफ अभियान

हिंदू बेटियों को बचाने के लिए लव जिहाद के खिलाफ अभियान

लखनऊ। हिन्दू बेटी बचाओ संघर्ष मोर्चा द्वारा “एक युद्ध – लव जिहाद के विरुद्ध” अभियान के अंतर्गत दिनांक 19 अप्रैल, रविवार को पटेल स्मारक पार्क, हजरतगंज में एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस महापंचायत का उद्देश्य समाज को जागरूक करना, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा लव जिहाद

s
satyakee parakh 17 अप्रैल 2026, 18:22 IST
3 मिनट पढ़ें 1
हिंदू बेटियों को बचाने के लिए लव जिहाद के खिलाफ अभियान

लखनऊ। हिन्दू बेटी बचाओ संघर्ष मोर्चा द्वारा “एक युद्ध – लव जिहाद के विरुद्ध” अभियान के अंतर्गत दिनांक 19 अप्रैल, रविवार को पटेल स्मारक पार्क, हजरतगंज में एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस महापंचायत का उद्देश्य समाज को जागरूक करना, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा लव जिहाद जैसे गंभीर मुद्दे पर व्यापक जनसंवाद स्थापित करना है।
कार्यक्रम संयोजक अनुराग शुक्ला ने बताया कि बीते कुछ समय से लगातार ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें सुनियोजित तरीके से हिंदू बेटियों को प्रेम के जाल में फंसाकर उनका शोषण और धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह केवल व्यक्तिगत घटनाएं नहीं, बल्कि एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा होती हैं,साथ ही इसका आतंकवाद से भी कहीं न कहीं कनेक्शन होता है,जिस पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।
शुक्ला ने कहा कि लव जिहाद की घटनाएं समाज के लिए नासूर बन गई है, और इसको मात्र एक घटना न माने बल्कि यह एक संगठित अपराध है, और देश की अखंडता के लिए भी खतरा है, इस लिए लव जिहादियों पर गैंगस्टर एक्ट और इस को भी देशद्रोह की श्रेणी में मानते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की धारा में अपराध दर्ज किए जाए।*
संघर्ष मोर्चा का यह भी आरोप है कि इस प्रकार की गतिविधियों के पीछे संगठित नेटवर्क सक्रिय होते हैं, जिनकी फंडिंग और संचालन की जांच आवश्यक है। सरकार और प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई करते हुए दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए, ताकि समाज में भय का माहौल खत्म हो और बेटियां सुरक्षित रह सकें। हाल ही में लखनऊ में हुई लव जिहाद की घटनाएं जैसे कि केजीएमयू मेडिकल कॉलेज में लव जिहाद का केस सामने आया था साथ ही कुछ दिन पहले गोमतीनगर थाने में एक युवती को नौकरी दिलाने के बहाने पहले दोस्ती की फिर प्रेमजाल में फंसाया फिर शोषण इस प्रकार की घटनाएं आम है अभी लखनऊ हाई कोर्ट में भी लव जिहाद की शिकार महिला ने खुदकुशी करने का प्रयास किया।
महापंचायत में लखनऊ जिले से सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न समाज के प्रतिनिधि, संत-महात्मा, महिला संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे।
इस दौरान जागरूकता अभियान को और तेज करने, कानूनी उपायों पर चर्चा करने तथा एक मजबूत सामाजिक रणनीति तैयार करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
हिन्दू बेटी बचाओ संघर्ष मोर्चा ने सभी जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे इस महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और समाज की बेटियों की सुरक्षा के लिए इस अभियान को मजबूत बनाएं।
“अब समय आ गया है कि समाज एकजुट होकर अपनी बेटियों की रक्षा के लिए निर्णायक कदम उठाए।”
दुर्गा बन तू काली बन कभी न बुर्के वाली बन
संवाददाता सम्मेलन में अनुराग शुक्ला (प्रांत कार्यक्रम संयोजक), विजय बहादुर (अध्यक्ष अवध जागरण न्यास)कृष्ण कुमार मिश्रा(सांस्कृतिक गौरव संस्थान), ज्योत्सना श्रीवास्तव (सामाजिक कार्यकर्ता)विकास शुक्ला(महानगर प्रभारी)संतोष सिंह तिलन (संयोजक लखनऊ ग्रामीण)राजेश कुमार सिंह(संयोजक लखनऊ पश्चिम)अनीता तिवारी(संयोजक लखनऊ दक्षिण),मंटू तिवारी (संयोजक लखनऊ पश्चिम),अनिल चौबे,सूर्यभान विश्वकर्मा, के के दीक्षित,विजय कृष्ण आदि उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला