झांसी। जनपद के दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को योजना के चेक प्रदान किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत टूलकिट का वितरण किया। सीएम ने इस अवसर पर लाभार्थियों को प्रोत्साहित किया। इसी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने नव निर्मित कन्वेंशन सेंटर का भी लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत हृदयेश पाल को आइसक्रीम विनिर्माण के लिए, संतोष कुमार को टेंट हाउस के लिए, प्रतीक को फोटो फ्रेमिंग और पूजन सामग्री निर्माण के लिए, पवन गौहर को डीजे साउंड सिस्टम के लिए, रीना सोनी को ब्यूटी पार्लर के लिए और रोहित कुशवाहा को फ्लावर डेकोरेशन का काम शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों से चेक प्रदान किए।
इसके अलावा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को सीएम ने टूल किट प्रदान किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुशबू साहू, आशा देवी, ज्योति, मोनू श्रीवास, समित कुशवाहा और सोनिया कुशवाहा को योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के व्यवसाय से संबंधित टूल किट प्रदान किया। इस मौके पर स्थानीय जन प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

सीएम ने लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित कर किया प्रोत्साहित
झांसी। जनपद के दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को योजना के चेक प्रदान किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत टूलकिट का वितरण किया। सीएम ने इस अवसर
संबंधित खबरें
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोल
2 अक्टूबर 2026
बाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूट
2 अक्टूबर 2026
एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगी
2 अक्टूबर 2026
जनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधान
28 सितंबर 2026
सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं
- 1हिंदू बेटियों को बचाने के लिए लव जिहाद के खिलाफ अभियान
- 2मोहम्मद शोएब की मौत के बाद सीएम योगी का सख्त निर्देश, चाइनीज मांझे के खिलाफ चलाया जाए विशेष अभियान
- 3बाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूट
- 4एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगी
- 5250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवाना
- 61 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।