देहरादून। उत्तरकाशी के धराली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बादल फटने से भारी तबाही हो गई। तेज पानी और मलबा आने से कई घर पानी में बहे गए। इस दौरान करीब 50-60 लोग लापता हो गए। वहीं मौके पर राहत-बचाव के लिए सेना, एसडीआरएफ और प्रशासन बचाव में जुटे गए है। इलाके में अभी भी खतरा बरकरार है। सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार नजर बनाये हुए हैं।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस आपदा में जन-धन की हानि पर संवेदना व्यक्त की है और प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है।अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा राज्य सरकार को हर संभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया। गृह मंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ एवं अन्य राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना दौरा स्थगित कर तत्काल देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं और केंद्र सरकार की ओर से प्रभावित क्षेत्र में तत्काल एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

धराली गांव में बादल फटा, 60 लोग लापता
देहरादून। उत्तरकाशी के धराली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बादल फटने से भारी तबाही हो गई। तेज पानी और मलबा आने से कई घर पानी में बहे गए। इस दौरान करीब 50-60 लोग लापता हो गए। वहीं मौके पर राहत-बचाव के लिए सेना, एसडीआरएफ और प्रशासन बचाव में जुटे गए है। इलाके …
संबंधित खबरें
राम मंदिर चंदा चोरी कांड में बड़ी कार्रवाई, SIT रिपोर्ट आते ही चंपत राय और अनिल मिश्रा ने मंदिर ट्रस्ट से दिया इस्तीफा !
26 जून 2026
पाकिस्तान को ऑपरेशन 2.0 का डर: रावलकोट, कोटली और भीमबर सेक्टर के सामने की C-UAS की तैनाती
27 दिसंबर 2025
अयोध्या में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने परिवार संग उतारी प्रभु श्रीरामलला की आरती
9 अक्टूबर 2025
काठमांडू में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ सड़कों पर उतरे युवा
8 सितंबर 2025
सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं
- 1एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगी
- 2हिंदू बेटियों को बचाने के लिए लव जिहाद के खिलाफ अभियान
- 3बाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूट
- 4250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवाना
- 51 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला
- 6काकोरी में दबोचा गए दो शातिर मोबाइल चोर, 10 स्मार्ट फोन बरामद



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।