लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद निवासी और उत्तर प्रदेश इंडस्ट्री एसोसिएशन (UPIA) के अध्यक्ष श्री रोहितास सिंह ‘तूफानी’ को अब अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (1897 ई.) (अवध/उ०प्र०) का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से लिया गया और इसे क्षत्रिय समाज में एक गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
रोहितास सिंह ‘तूफानी’ का समाज के प्रति समर्पण कोई नया नहीं है। उन्होंने वर्षों से क्षत्रिय समाज के अधिकारों की आवाज़ को बुलंदी दी है और समाज के हर वर्ग को जोड़कर उसे सशक्त बनाने का कार्य किया है। सामाजिक संगठनों से लेकर औद्योगिक मंचों तक, वह हर स्तर पर नेतृत्व की भूमिका में दिखाई देते हैं।
उनकी अगुवाई में यूपीआईए ने व्यापार, उद्योग और सामाजिक दायित्वों के मध्य एक संतुलन स्थापित किया, जिससे प्रदेश के व्यापारिक विकास को भी नई दिशा मिली। आज जब उन्हें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जैसे प्राचीन और प्रतिष्ठित संगठन में नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है, तो समाज को उनसे बड़ी अपेक्षाएं हैं।
महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने श्री तूफानी के लंबे अनुभव, रणनीतिक सोच और संगठन क्षमता को देखते हुए यह नियुक्ति की है। इससे न केवल उत्तर प्रदेश के क्षत्रिय समाज को नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि युवाओं में भी नेतृत्व की प्रेरणा जगेगी।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (1897) के प्रदेश उपाध्यक्ष बने रोहितास सिंह ‘तूफानी’
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद निवासी और उत्तर प्रदेश इंडस्ट्री एसोसिएशन (UPIA) के अध्यक्ष श्री रोहितास सिंह ‘तूफानी’ को अब अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (1897 ई.) (अवध/उ०प्र०) का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से लिया गया और इसे क्षत्रिय समाज
संबंधित खबरें
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोल
2 अक्टूबर 2026
बाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूट
2 अक्टूबर 2026
एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगी
2 अक्टूबर 2026
जनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधान
28 सितंबर 2026
सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं
- 1एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगी
- 2हिंदू बेटियों को बचाने के लिए लव जिहाद के खिलाफ अभियान
- 3बाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूट
- 4250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवाना
- 51 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला
- 6काकोरी में दबोचा गए दो शातिर मोबाइल चोर, 10 स्मार्ट फोन बरामद



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।