Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ से बाहर आते ही हनुमान मंदिर पहुंचे तजिंदर बग्गा, पोस्ट कर जताया प्रशंसकों का आभार

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ से बाहर आते ही हनुमान मंदिर पहुंचे तजिंदर बग्गा, पोस्ट कर जताया प्रशंसकों का आभार

बिग बॉस 18′ के घर से बीती रात एक और प्रतियोगी का सफर खत्म हो गया। ये प्रतियोगी कोई और नहीं बल्कि भाजपा नेता तजिंदर बग्गा हैं। घर से बेघर होने के लिए तजिंदर बग्गा समेत विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, दिग्विजय राठी, चाहत पांडे और एडिन रोज नॉमिनेटेड थे। हालांकि, वोटों की कमी के …

s
satyakee parakh 16 दिसंबर 2024, 06:02 IST
2 मिनट पढ़ें
Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ से बाहर आते ही हनुमान मंदिर पहुंचे तजिंदर बग्गा, पोस्ट कर जताया प्रशंसकों का आभार

बिग बॉस 18′ के घर से बीती रात एक और प्रतियोगी का सफर खत्म हो गया। ये प्रतियोगी कोई और नहीं बल्कि भाजपा नेता तजिंदर बग्गा हैं। घर से बेघर होने के लिए तजिंदर बग्गा समेत विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, दिग्विजय राठी, चाहत पांडे और एडिन रोज नॉमिनेटेड थे। हालांकि, वोटों की कमी के कारण बग्गा घर से बाहर हो गए। सफर पर गौर फरमाएं तो उन्होंने सलमान खान के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस शो में 10 हफ्ते बिताए। वहीं, अब शो से बाहर आने के बाद बग्गा ने एक पोस्ट साझा किया है और सफर के लिए भगवान समेत प्रशंसकों का शुक्रियाअदा करते नजर आए हैं।

तजिंदर बग्गा ने साझा की तस्वीर 

तजिंदर बग्गा ने हनुमान मंदिर से अपनी एक तस्वीर साझा की और सफर पर एक नजर डालते हुए कैप्शन में लिखा, ’70 दिन पहले मैंने यहां माथा टेककर अपनी यात्रा शुरू की थी। जैसे ही मैं दिल्ली वापस आया, मैंने यहां आकर दर्शन किए।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘घर के अंदर हम (मैं, श्रुतिका, ईशा, चूम, शिल्पा जी) दिन की शुरुआत हनुमान चालीसा और महामृत्युंजय मंत्र से करते थे जिससे हमे रोज एक अलग शक्ति मिलती थी।

प्रशंसकों का भी जताया आभार

तजिंदर बग्गा ने वोट देने वाले अपने प्रशंसकों का भी आभार जताया और कैप्शन में आगे जोड़ा, ‘आप सबके प्यार ने 10 सप्ताह तक बिग बॉस के घर में मुझे रखा, सबका बहुत बहुत आभार और धन्यवाद। जय बजरंग बली, जय महाकाल।’ बग्गा के एलिमिनेशन के बाद शो में अब केवल 14 प्रतियोगी ही बच गए हैं।

कब होगा ‘बिग बॉस 18’ का फिनाले?

बग्गा के निष्कासन के बाद अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, विवियन डीसेना और श्रुतिका अर्जुन दुखी दिखे क्योंकि राजनीतिक नेता को अक्सर घर के अंदर इन चार प्रतियोगियों से बात करते देखा जाता था। दस हफ्ते बाद ‘बिग बॉस 18’ के घर में अब 14 लोग बचे हैं। खेल दिन-ब-दिन और ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस शो का फिनाले 19 जनवरी को होगा।

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला