Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
भाषा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ

भाषा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ

लखनऊ। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में “तीसरे लिंग की हाशिए से मुख्य धारा तक की यात्रा” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ बुधवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण विधि विभागाध्यक्ष डॉ. पीय

s
satyakee parakh 5 फ़रवरी 2026, 20:57 IST
1 मिनट पढ़ें 1
भाषा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ

लखनऊ। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में “तीसरे लिंग की हाशिए से मुख्य धारा तक की यात्रा” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ बुधवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने किया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण विधि विभागाध्यक्ष डॉ. पीयूष त्रिवेदी ने दिया। मुख्य अतिथि के रूप में किन्नर समाज की प्रमुख नेतृत्वकर्ता तथा उज्जैन पीठ जूना अखाड़ा की महामंडलेश्वर मां पवित्रा उपस्थित रहीं। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा तृतीय लिंग जैसे संवेदनशील विषय पर सेमिनार आयोजित करने की सराहना करते हुए समाज से सकारात्मक सोच अपनाने की अपील की।
मुख्य वक्ता के रूप में साहित्यकार एवं आकाशवाणी गोरखपुर की पूर्व निदेशक डॉ. नीरजा माधव ने अपने उपन्यास ‘मुख्ता यमदीप’ एवं अन्य साहित्यिक रचनाओं के माध्यम से तृतीय लिंग से जुड़े सामाजिक पहलुओं पर प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि के रूप में फिनलैंड के देवऑप्स इंजीनियर एवं पर्वतारोही अवनीश चंदेल उपस्थित रहे। वहीं, भटिंडा केंद्रीय विश्वविद्यालय के विधि संकायाध्यक्ष प्रो. दीपक सिंह तथा बाबा भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय की मानव अधिकार विभागाध्यक्ष प्रो. प्रीति मिश्रा ने तृतीय लिंग के अधिकारों और सामाजिक समावेशन पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के समापन सत्र में सह-समन्वयक एवं असिस्टेंट प्रोफेसर अंशुल पांडेय ने उच्चतम न्यायालय के निर्देशों तथा भारत सरकार द्वारा तृतीय लिंग समुदाय के हित में किए गए प्रयासों की जानकारी दी और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन एलएलएम के छात्र अमन कुमार त्रिपाठी एवं अस्मिता मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर कुलानुशासक डॉ. नीरज शुक्ला, विधि संकायाध्यक्ष प्रो. मसूद आलम, समन्वयक डॉ. श्वेता त्रिवेदी सहित डॉ. दीक्षा मिश्रा, तान्या सागर, डॉ. प्रशांत वरुण, डॉ. आशीष शाही, डॉ. कृष्ण मुकुंद, निधि सिंह राठौड़, हेमा पाठक, नलिनी मिश्रा, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. योगेंद्र सिंह सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला