Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
Musician Pandit Sanjay Marathe Death: नहीं रहे गायक पंडित संजय राम मराठे, दिल का दौरा पड़ने से निधन

Musician Pandit Sanjay Marathe Death: नहीं रहे गायक पंडित संजय राम मराठे, दिल का दौरा पड़ने से निधन

शास्त्रीय गायक और हारमोनियम वादर पंडित संजय राम मराठे नहीं रहे। 68 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। सामने आई जानकारी के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है। संजय राम मराठे, संगीत भूषण पंडित राम मराठे के बड़े पुत्र थे। दिल का दौरा पड़ने से निधन न्यूज एजेंसी …

s
satyakee parakh 16 दिसंबर 2024, 05:56 IST
1 मिनट पढ़ें
Musician Pandit Sanjay Marathe Death: नहीं रहे गायक पंडित संजय राम मराठे, दिल का दौरा पड़ने से निधन

शास्त्रीय गायक और हारमोनियम वादर पंडित संजय राम मराठे नहीं रहे। 68 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। सामने आई जानकारी के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है। संजय राम मराठे, संगीत भूषण पंडित राम मराठे के बड़े पुत्र थे।

दिल का दौरा पड़ने से निधन
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पंडित संजय राम मराठे का का निधन महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक अस्पताल में हुआ। उनके परिवार ने सोमवार को यह जानकारी दी। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि संजय राम मराठे को दिल का गंभीर दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर, उन्हें बचाया नहीं जा सका और रविवार रात को उनका निधन हो गया।

छोड़ गए संगीत की समृद्ध विरासत
पंडित संजय मराठे अपने पीछे भारतीय शास्त्रीय संगीत और रंगमंच की एक समृद्धा विरासत छोड़ गए हैं। हारमोनियम वादन और अपनी गायिकी के लिए उन्हें प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान मिले। उन्होंने इस वर्ष अपने पिता की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया।
Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ से बाहर आते ही हनुमान मंदिर पहुंचे तजिंदर बग्गा, पोस्ट कर जताया प्रशंसकों का आभार

इस कार्य के लिए हुई सराहना
अपने छोटे भाई मुकुंद मराठे के सहयोग से पंडित संजय मराठे ने अपने पिता की शताब्दी के अवसर पर प्रसिद्ध मराठी संगीत नाटक ‘संगीत मंदारमाला’ को पुनर्जीवित किया और उसका मंचन किया। उनके इस कार्य को खूब सराहना मिली। पंडित संजय मराठे के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और पोती हैं।
यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला