Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
UP: बेसिक शिक्षा मंत्री का फोन नहीं उठा रहे हैं खंड शिक्षा अधिकारी, नाराज मंत्री ने जारी किए कार्रवाई के आदेश

UP: बेसिक शिक्षा मंत्री का फोन नहीं उठा रहे हैं खंड शिक्षा अधिकारी, नाराज मंत्री ने जारी किए कार्रवाई के आदेश

बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी अपने ही बेसिक शिक्षा मंत्री का फोन नहीं उठाते हैं। इस संबंध में नाराज मंत्री ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के आदेश जारी किया है। मंत्री की ओर से विभाग में पत्र पहुंचा तो विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी हैरान रह गए।राजधानी के नगर क्षेत्र में पिछल

s
satyakee parakh 16 दिसंबर 2024, 05:43 IST
1 मिनट पढ़ें
UP: बेसिक शिक्षा मंत्री का फोन नहीं उठा रहे हैं खंड शिक्षा अधिकारी, नाराज मंत्री ने जारी किए कार्रवाई के आदेश

बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी अपने ही बेसिक शिक्षा मंत्री का फोन नहीं उठाते हैं। इस संबंध में नाराज मंत्री ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के आदेश जारी किया है। मंत्री की ओर से विभाग में पत्र पहुंचा तो विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी हैरान रह गए।राजधानी के नगर क्षेत्र में पिछले करीब पांच साल से खंड शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र शुक्ला तैनात हैं। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बीएसए राम प्रवेश को पत्र भेजकर नाराजगी जाहिर की है। मंत्री का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र शुक्ला के कार्यालय व मोबाइल नंबर पर उन्होंने कई बार फोन किया लेकिन एक बार भी फोन नहीं उठाया। इसके बाद बीईओ की ओर से कोई जवाब भी नहीं दिया गया। मंत्री ने कहा कि बीईओ का रवैया ठीक नहीं है। उन्होंने बीईओ पर कार्रवाई का आदेश देते हुए बीएसए को अवगत कराने के लिए कहा है। वहीं इस संबंध में जब प्रमेंद्र शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंत्री का फोन मेरे पास आने की मुझे कोई जानकारी नहीं है। उनका फोन किस नंबर से और कब आया, इसकी भी जानकारी नहीं है।

बीईओ संघ के अध्यक्ष भी हैं प्रमेंद्र
प्रमेंद्र शुक्ला मौजूदा समय में खंड शिक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष भी हैं। इससे पहले उनका तबादला सीतापुर हुआ था लेकिन बाद में कोर्ट के आदेश पर तबादला रुक गया था। कार्यालय के बाबुओं ने बताया कि वह बीएसए का भी फोन नहीं उठाते हैं।

नोटिस जारी कर मांगा है जवाब
बेसिक शिक्षा मंत्री का पत्र प्राप्त हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला