Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने राज्य उच्च शिक्षा परिषद भवन का किया औचक निरीक्षण

मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने राज्य उच्च शिक्षा परिषद भवन का किया औचक निरीक्षण

लखनऊ, 10 जून। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री ने उच्च शिक्षा निदेशालय के नवनिर्मित कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में सुगमता आएगी और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ेगी। उच्च शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को भवन निर्माण में गुणवत्त

s
satyakee parakh 10 जून 2026, 18:33 IST
1 मिनट पढ़ें
मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने राज्य उच्च शिक्षा परिषद भवन का किया औचक निरीक्षण

लखनऊ, 10 जून। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री ने उच्च शिक्षा निदेशालय के नवनिर्मित कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में सुगमता आएगी और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ेगी।

उच्च शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को भवन निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने और परियोजना को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।  उच्च शिक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यह भवन उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, आधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने में एक महत्वपूर्ण आधारशिला होगा।     योगी सरकार नई शिक्षा नीति-2020 को प्रभावी ढंग से लागू करने, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने, डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।   राज्य उच्च शिक्षा परिषद भवन के पूरा होने से नीति निर्माण, शैक्षिक योजना, अनुसंधान को बढ़ावा देने और संस्थागत समन्वय की गतिविधियों को गति मिलेगी। योगी सरकार उच्च शिक्षा संस्थानों को केवल शिक्षण केंद्रों के रूप में नहीं, बल्कि नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी शिक्षा के केंद्रों के रूप में विकसित करने पर जोर दे रही है।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एम. पी. अग्रवाल, सचिव अमृत त्रिपाठी, निदेशक उच्च शिक्षा बी. एल. शर्मा सहित उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला