Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
स्व. श्रीमती प्रतिमा सिंह की स्मृति में स्मृति कप सीज़न-2 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़

स्व. श्रीमती प्रतिमा सिंह की स्मृति में स्मृति कप सीज़न-2 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़

लखनऊ। स्व. श्रीमती प्रतिमा सिंह की स्मृति में आयोजित स्मृति कप सीज़न-2 का लखनऊ में भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन एविशा इंटरप्राइजेज द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी श्री सुनील दत्त त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्व. श्रीमती प्रतिमा सिंह के सुपुत्र

s
satyakee parakh 6 नवंबर 2025, 13:47 IST
2 मिनट पढ़ें
स्व. श्रीमती प्रतिमा सिंह की स्मृति में स्मृति कप सीज़न-2 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़

लखनऊ। स्व. श्रीमती प्रतिमा सिंह की स्मृति में आयोजित स्मृति कप सीज़न-2 का लखनऊ में भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन एविशा इंटरप्राइजेज द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी श्री सुनील दत्त त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्व. श्रीमती प्रतिमा सिंह के सुपुत्र चन्दन सिंह और नन्दन सिंह उपस्थित रहे। दोनों ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, टीम प्रतिनिधियों एवं प्रायोजकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
वहीं चन्दन सिंह ने कहा कि “इस टूर्नामेंट का शुभारंभ हमारे परिवार के लिए अत्यंत भावनात्मक क्षण है। मां की स्मृति में आरंभ किया गया यह आयोजन अब युवाओं के बीच खेल भावना और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बन चुका है। पहले सीज़न में 15 टीमों की भागीदारी रही थी, और इस वर्ष सीज़न-2 में 24 टीमों के साथ प्रतियोगिता और भी रोमांचक होने जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक (Sponsor) ‘Emminence Youtu Private Limited’ हैं, जबकि सहयोगी संस्थाओं के रूप में ‘Somany Tiles’ और ‘Gripwell Adhesive’ ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया है। आयोजन समिति की ओर से इन सभी संस्थाओं के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया।
आयोजन समिति ने बताया कि आगामी दिनों में लखनऊ के विभिन्न मैदानों पर लीग और नॉकआउट मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करना है।
टूर्नामेंट के पहले दिन लखनऊ के विभिन्न मैदानों पर कुल 5 रोमांचक लीग मैच खेले गए, जिनके परिणाम इस प्रकार रहे —
1. लखनऊ नवाब्स ने BWCA को 17 रनों से हराया (लखनऊ नवाब्स – 133/9, BWCA – 116/9)
2. लखनऊ वॉरियर्स ने खैबर क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से मात दी (खैबर CC – 178/6, लखनऊ वॉरियर्स – 179/7)
3. वेलनेस लखनऊ ने बैशिंग बॉयज़ इलेवन को 17 रनों से पराजित किया (वेलनेस लखनऊ – 171/6, बैशिंग बॉयज़ – 154/7)
4. क्रिकेट स्टार्स ने SGPGI क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया (SGPGI – 145/6, क्रिकेट स्टार्स – 146/6)
5. गोमती क्रिकेट टीम (GCT) ने विंग्स ऑफ फायर को 21 रनों से पराजित किया (GCT – 205/4, विंग्स ऑफ फायर – 184/9)

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला