Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
साइबर अपराधों पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाए: मुख्य सचिव

साइबर अपराधों पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाए: मुख्य सचिव

लखनऊ। मुख्य सचिव श्री एस.पी.गोयल की अध्यक्षता में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की 19वीं राज्य स्तरीय समन्वय समिति (एसएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और जन जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया गया। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने वित्तीय धोखाधड़ी को

s
satyakee parakh 9 अक्टूबर 2025, 18:37 IST
1 मिनट पढ़ें 1
साइबर अपराधों पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाए: मुख्य सचिव

लखनऊ। मुख्य सचिव श्री एस.पी.गोयल की अध्यक्षता में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की 19वीं राज्य स्तरीय समन्वय समिति (एसएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और जन जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया गया।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए बैंक ग्राहकों में जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वित्तीय और साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बैंकों, कार्यान्वयन एजेंसियों और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। वित्तीय अपराधों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने सुझाव दिया कि सेबी द्वारा निवेशकों को वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने के लिए आरबीआई की तर्ज पर जागरूकता संदेश (एसएमएस) भेजे जाएं।
बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री दीपक कुमार, आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक, विशेष सचिव वित्त श्री समीर सहित बैंक और शासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला