लखनऊ। मड़ियाव थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके में बुधवार शाम राह चलते युवकों पर घात लगाकर किए गए जानलेवा हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने युवकों को घेरकर ईंट-पत्थरों से हमला किया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को पहले ठाकुरगंज स्थित टीवी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे बलरामपुर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित युवक ने बताया कि मामूली विवाद के बाद हमलावरों ने पहले से घात लगाकर हमला किया। आरोप है कि रास्ते में रोककर अचानक ईंट-पत्थरों की बारिश कर दी गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा।
घटना के संबंध में पीड़ित के साथी देश दीपक बाजपेयी ने बताया कि वे तीनों दोस्त रोल खाकर वापस लौट रहे थे, तभी एक दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने बताया कि कई वर्ष पहले क्रिकेट मैच को लेकर विवाद हुआ था, उसी रंजिश के चलते हमलावरों ने रास्ते में रोककर हमला किया।
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि घटना की तहरीर देने के बाद भी उन्हें धमकाया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि थाने में शिकायत करने के बाद हमलावरों की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है।
मामले में मड़ियाव पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर घायलों को तत्काल मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस हमले का मुख्य आरोपी शुभम मिश्रा उर्फ लेफ्टी पुत्र राम किशोर मिश्रा, आयुष सिंह पुत्र गुड्डू सिंह एवम दीपक बंसल है, जिन लोगो ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की धीमी कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

मड़ियाव में युवकों पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थर से पिटाई, एक की हालत गंभीर
लखनऊ। मड़ियाव थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके में बुधवार शाम राह चलते युवकों पर घात लगाकर किए गए जानलेवा हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने युवकों को घेरकर ईंट-पत्थरों से हमला किया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पहले ठाकुरगंज स्थित …
संबंधित खबरें
सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं
- 1SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोल
- 2बाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूट
- 3एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगी
- 4जनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधान
- 5शैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन
- 6250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवाना







टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।