*लखनऊः* मुख्य सचिव श्री एस.पी.गोयल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मित्र मेगा टेक्सटाइल और परिधान पार्क (पीएम मित्र पार्क), लखनऊ की योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की अद्यतन प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के विभिन्न चरणों को तीव्र गति प्रदान की जाए तथा निवेशकों के लिए सुगम वातावरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पीएम मित्र पार्क उत्तर प्रदेश की आर्थिक विकास यात्रा में एक मील का पत्थर साबित होगा, जो न केवल स्थानीय रोजगार सृजन को बढ़ावा देगा, बल्कि देश के वस्त्र निर्यात को भी मजबूत करेगा।
बैठक में बताया गया कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना उत्तर प्रदेश में 1000 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही है, जिसमें 730 एकड़ लखनऊ जनपद और 270 एकड़ हरदोई जनपद शामिल हैं। पार्क के पूर्ण होने पर 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित होने की संभावना है, जिससे 1 लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। पार्क के संचालन एवं प्रबंधन हेतु ‘पीएम मित्र पार्क उत्तर प्रदेश लिमिटेड’ नाम से एसपीवी का गठन किया गया है, जिसमें 51 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की तथा 49 प्रतिशत भारत सरकार की होगी।
उत्तर प्रदेश सरकार के हथकरघा एवं वस्त्र विभाग को पीएम मित्रा पार्क, लखनऊ में निवेशकों की ओर से कुल 5,120 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इस परियोजना के अंतर्गत 95 औद्योगिक इकाइयों ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं तथा कुल भूमि की मांग 567 एकड़ तक पहुंच गई है।
<span;> प्रक्रिया के संबंध में अवगत कराया गया कि दिनांक 07 जनवरी, 2025 को प्री-बिड मीटिंग का सफल आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त, भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय में निविदा दस्तावेज, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट, वित्तीय मॉडल तथा लीगल वेटिंग कन्फर्मेशन के साथ सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) की स्वीकृति हेतु 02 जून, 2025 को प्रस्तुत किया गया है।
निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए बताया गया कि प्रस्तावित 24.09 किलोमीटर लंबी चारदीवारी में से 15.5 किलोमीटर का निर्माण पूर्ण हो चुका है। पार्क के अंदर कार्यालय स्थान के नवीनीकरण का भौतिक कार्य 97 प्रतिशत पूरा हो गया है, जबकि गेट कॉम्प्लेक्स का निर्माण 16 सितंबर, 2025 से प्रारंभ हो चुका है।
रैथा अंडरपास (आउटर रिंग रोड) से पीएम मित्र पार्क तक सड़क कनेक्टिविटी परियोजना की प्रगति के संबंध में बताया गया गया कि सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट (SIA) रिपोर्ट के साथ सार्वजनिक सुनवाई का कार्य इस सप्ताह शुरू हो गया है, और अक्टूबर 2025 के पहले सप्ताह में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद, सार्वजनिक हितैषी समूह द्वारा SIA की समीक्षा और अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू होगी। एसआई रिपोर्ट पर आपत्तियां नवंबर और दिसंबर 2025 के दौरान स्वीकार की जाएंगी। इसके बाद मुआवजा वितरण शुरू होगा। गोमती नदी पर सेतु निगम ने वेल फाउंडेशन और पियर कार्य पूरा कर लिया है, और ग्रिडर्स प्लेसमेंट का कार्य 65% पूर्ण हो चुका है।
बैठक में प्रमुख सचिव नियोजन श्री आलोक कुमार, प्रमुख सचिव हथकरघा श्री अनिल कुमार सागर, प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री अजय चौहान, जिलाधिकारी लखनऊ श्री विशाख जी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क के प्रगति की समीक्षा की
*लखनऊः* मुख्य सचिव श्री एस.पी.गोयल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मित्र मेगा टेक्सटाइल और परिधान पार्क (पीएम मित्र पार्क), लखनऊ की योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की अद्यतन प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के विभिन
संबंधित खबरें
1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला
1 अगस्त 2026
जवाहर भवन की चौथी मंजिल में लगी भीषण आग, बचाव कार्य जारी
20 जुलाई 2026
योगी सरकार का मिलावट पर महाअभियान: ₹11.66 करोड़ की खाद्य सामग्री जब्त, 6 एफआईआर
17 जुलाई 2026
उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव-2026 सम्पन्न, एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर योगी सरकार
17 जुलाई 2026
सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं
- 1SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोल
- 2बाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूट
- 3एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगी
- 4जनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधान
- 5शैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन
- 6250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवाना



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।