Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के समक्ष प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 की बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के समक्ष प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 की बैठक

लखनऊ, 29 सितम्बर। मुख्य सचिव श्री एस.पी.गोयल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय स्वीकृत एवं निगरानी समिति (एसएलएसएमसी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 में लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण (बीएलसी) घटक के अंतर्ग

s
satyakee parakh 29 सितंबर 2025, 18:21 IST
1 मिनट पढ़ें
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के समक्ष प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 की बैठक

लखनऊ, 29 सितम्बर। मुख्य सचिव श्री एस.पी.गोयल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय स्वीकृत एवं निगरानी समिति (एसएलएसएमसी) की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 में लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण (बीएलसी) घटक के अंतर्गत भारत सरकार की यूनिफाइड वेब पोर्टल पर दिनांक 29 सितम्बर, 2025 को प्रात: 09.00 बजे तक प्राप्त 05 जनपदों  (हरदोई, बुलन्दशहर, गाजियाबाद, गाजीपुर और सहारनपुर) के 15 नगर निकायों में 18,573 आवासों की डीपीआर को अनुमोदन प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अन्तर्गत आई०एफ०एम०एस० पोर्टल (एसएनए स्पर्श प्रणाली) पर लाभार्थियों के भुगतान हेतु आधार बेस डी०बी०टी० ऑप्शन इनेबल कराये जाने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया।
बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 17,70,293 आवास स्वीकृत किए गए। 17,60,263 आवासों का निर्माण भूमि पर प्रारंभ हो चुका है, जिसमें से 16,97,641 आवास पूर्ण हो चुके हैं, 72,652 आवास निर्माणाधीन हैं।
बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास श्री पी. गुरु प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला