Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
लोक बंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

लोक बंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर लोक बंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ के रक्तकोष विभाग द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर अनेक टीमों के माध्यम से बृहद रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इनमें प्रमुख शिविर लायंस क्लब एवं Zebronics इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, भाऊ

s
satyakee parakh 17 सितंबर 2025, 19:58 IST
2 मिनट पढ़ें
लोक बंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर लोक बंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ के रक्तकोष विभाग द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर अनेक टीमों के माध्यम से बृहद रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।
इनमें प्रमुख शिविर लायंस क्लब एवं Zebronics इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, भाऊ राव देवरस सरकारी अस्पताल, महानगर परिसर, तथा लोक बंधु चिकित्सालय रक्तकोष विभाग में शिवराज हेल्पिंग हैंड संस्था एवं दी संवेदना फाउंडेशन के सहयोग से लगाए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री सत्येंद्र बारी जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर लोक बंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय की निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. संगीता गुप्ता ने “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025) का उद्घाटन गाइनोकॉलॉजी ओपीडी में एएनसी स्क्रीनिंग से किया। उन्होंने कहा कि समय पर स्वास्थ्य जाँच कराने से गंभीर बीमारियों की रोकथाम संभव है। अभियान के अंतर्गत चिकित्सालय में सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को जागरूक होना चाहिए।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार दीक्षित ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम निश्चित ही सभी को लाभान्वित करेगा।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने सभी सहयोगी संस्थाओं को रक्तदान शिविर आयोजित करने हेतु धन्यवाद देते हुए बताया कि इस अवसर पर दो प्रमुख स्थानों सहित लोक बंधु चिकित्सालय में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए गए जिसमे कुल 36 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ ।उन्होंने कहा कि इन शिविरों से एकत्रित रक्त को ब्लड बैंक में संग्रहित किया जाएगा, जिसका लाभ गर्भवती महिलाओं एवं जटिल ऑपरेशनों में उपचार हेतु मिलेगा। साथ ही उन्होंने यह भी अवगत कराया कि लोक बंधु चिकित्सालय में एफेरेशीश की सुविधा प्रारंभ हो चुकी है, जिससे मरीजों को काफी राहत मिल रही है।
इस अवसर पर विभाग प्रभारी डॉ. पी.सी. तिवारी, एस.पी. उपाध्याय, धनंजय प्रजापति, चंदन दास, तथा अन्य कर्मचारी सुनील दास, आशीष कुमार, नीतू भारती, सुनीता, विकास एवं लायंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। तत्पश्चात उन्हें प्रमाणपत्र एवं अल्पाहार देकर सम्मानित किया गया।

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला