Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में दर्शकों को मिलेंगे नए झूले

नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में दर्शकों को मिलेंगे नए झूले

लखनऊ। हजरतगंज स्थित नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में हर साल लगभग 14 से 15 लाख दर्शक भ्रमण करने आते हैं, जिसमें लगभग 5-6 लाख बच्चे होते हैं। वर्ष 2012 में प्राणि उद्यान के जीर्णोद्धार योजनान्तर्गत उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लि० द्वारा प्राणि उद्यान स्थित चिल्ड्रेन पार्क में बच्चों

s
satyakee parakh 16 सितंबर 2025, 12:32 IST
1 मिनट पढ़ें 1
नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में दर्शकों को मिलेंगे नए झूले

लखनऊ। हजरतगंज स्थित नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में हर साल लगभग 14 से 15 लाख दर्शक भ्रमण करने आते हैं, जिसमें लगभग 5-6 लाख बच्चे होते हैं। वर्ष 2012 में प्राणि उद्यान के जीर्णोद्धार योजनान्तर्गत उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लि० द्वारा प्राणि उद्यान स्थित चिल्ड्रेन पार्क में बच्चों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार के झूले लगाये गये थे।
दरअसल, झूले समय के साथ टूट-फूट कर जर्जर अवस्था में हो गये थे, जिस कारण दर्शकों द्वारा काफी समय से झूले बदलने की मांग की जा रही थी। दर्शकों की मांग एवं बाल दर्शकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्राणि उद्यान प्रशासन द्वारा चिल्ड्रेन पार्क में नये झूले लगाने हेतु प्रस्ताव तैयार कर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग को प्रेषित करते हुए बच्चों हेतु नये झूले लगाने का अनुरोध किया गया।
प्राणि उद्यान प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास करने के उपरान्त पर्यटन विभाग द्वारा ईको पर्यटन विकास कार्य के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लि० द्वारा चिल्ड्रेन पार्क में बच्चों के स्वस्थ एवं सुरक्षित मनोरंजन हेतु नये, मजबूत, आकर्षक एवं आधुनिक झूले लगाये जाने का कार्य प्रगति पर है। प्राणि उद्यान का भ्रमण करने आने वाले बाल दर्शक झूले लगने पर स्वस्थ एवं सुरक्षित मनोरंजन कर सकेंगे।

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला