लखनऊ/ गाजियाबाद। प्रताप विहार में भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन द्वारा प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी के 83 वे बलिदान दिवस पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें शहीद प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी को उनके शहीदी दिवस पर BPHO के पदाधिकारियो द्वारा उनके चित्र पर फूलमाला पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही प्रजापति इंद्र बजरंगी को भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश का युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक सत्यनारायण प्रजापति ने प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म एक अप्रैल 1929 को उतर प्रदेश के देवरिया जिले के नौतन हतियागढ़ गांव में बाबूलाल प्रजापति के घर हुआ। रामचंद्र विद्यार्थी सातवीं कक्षा में पढ़ते थे और आजादी के दीवाने थे। नौ अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का ऐलान किया था।
<span;> इस पर रामचंद्र विद्यार्थी ने 14 अगस्त 1942 को ही देवरिया कचहरी पर तिरंगा फहराया था। उसी समय अंग्रेजों ने उनको उनके साथियों को गोली का शिकार बना दिया था जिसमें वे शहीद हो गए। कार्यक्रम संयोजक प्रजापति इंदर बजरंगी, युवा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश, भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन (पंजीo) ने बताया कि इस अवसर पर संगठन के मुख्य संस्थापक सत्यनारायण प्रजापति, राष्ट्रीय अध्यक्ष वसंत चक्रधारी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सतीश चन्द्र प्रजापति, उत्तर प्रदेश महासचिव रमेश चंद्रा, राष्ट्रीय संयोजक महिला प्रकोष्ठ सुमन गोला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जवाहर प्रजापति, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राकेश सनोरिया, दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश प्रजापति सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे और सभी के द्वारा अमर शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी जी को श्रद्धांजली दी गई।

प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी का 83 वाँ बलिदान दिवस मनाया
लखनऊ/ गाजियाबाद। प्रताप विहार में भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन द्वारा प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी के 83 वे बलिदान दिवस पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें शहीद प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी को उनके शहीदी दिवस पर BPHO के पदाधिकारियो द्वारा उनके चित्र पर फूलमाला पुष्प अर्पित
संबंधित खबरें
1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला
1 अगस्त 2026
जवाहर भवन की चौथी मंजिल में लगी भीषण आग, बचाव कार्य जारी
20 जुलाई 2026
योगी सरकार का मिलावट पर महाअभियान: ₹11.66 करोड़ की खाद्य सामग्री जब्त, 6 एफआईआर
17 जुलाई 2026
उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव-2026 सम्पन्न, एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर योगी सरकार
17 जुलाई 2026
सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं
- 1SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोल
- 2बाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूट
- 3एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगी
- 4जनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधान
- 5शैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन
- 6250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवाना



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।