लखनऊ: प्रदेश के मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी पंचायत सहायकों के साथ सीधा संवाद कर जीरो पॉवर्टी अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जीरो पॉवर्टी परिवारों को वरीयता के आधार पर विभिन्न सरकारी योजनाओं से संतृप्त किया जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं को संतृप्तिकरण के स्तर तक ले जाने पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के डाटा बेस के अनुसार, लगभग 5 लाख 68 हजार लोग ऐसे हैं, जिनके आयुष्मान कार्ड बनाए जा सकते हैं। उन्होंने पंचायत सहायकों को निर्देश दिए कि वे जीरो पॉवर्टी प्रोग्राम के तहत चिह्नित परिवारों की जानकारी का आयुष्मान भारत योजना के डाटा बैंक से मिलान करें और जिनका कार्ड अभी तक नहीं बना है, उनके कार्ड अगले दो-चार दिनों में बनाकर पात्रों को उपलब्ध कराए। पेंशन योजना के संबंध में उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने वाले ऐसे लाभार्थी जो अब मृतक हो चुके हैं, उनके स्थान पर नए पात्र लाभार्थियों को शामिल किया जाए।
उन्होंने पंचायत सहायकों से योजनाओं में सक्रिय सहयोग करने की अपेक्षा की, जिससे जीरो पॉवर्टी अभियान को गति प्रदान किया जा सके और पात्र परिवारों को योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सके।
बैठक में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा, ग्राम्य विकास आयुक्स श्री गौरी शंकर प्रियदर्शी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे

मुख्य सचिव का पंचायत सहायकों से सीधा संवाद
लखनऊ: प्रदेश के मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी पंचायत सहायकों के साथ सीधा संवाद कर जीरो पॉवर्टी अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जीरो पॉवर्टी परिवारों को वरीयता के आधार पर
संबंधित खबरें
1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला
1 अगस्त 2026
जवाहर भवन की चौथी मंजिल में लगी भीषण आग, बचाव कार्य जारी
20 जुलाई 2026
योगी सरकार का मिलावट पर महाअभियान: ₹11.66 करोड़ की खाद्य सामग्री जब्त, 6 एफआईआर
17 जुलाई 2026
उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव-2026 सम्पन्न, एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर योगी सरकार
17 जुलाई 2026
सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं
- 1SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोल
- 2बाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूट
- 3एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगी
- 4जनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधान
- 5शैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन
- 6250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवाना



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।