Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
पश्चिमी यूपी में बारिश का कहर, पूर्वी यूपी में अलर्ट

पश्चिमी यूपी में बारिश का कहर, पूर्वी यूपी में अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि पूर्वी यूपी में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल रही है। वहीं पश्चिमी यूपी में जोरदार बारिश दर्ज की जा रही है। आज भी चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में पूर्वी यूपी में …

s
satyakee parakh 28 जुलाई 2025, 13:50 IST
2 मिनट पढ़ें
पश्चिमी यूपी में बारिश का कहर, पूर्वी यूपी में अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि पूर्वी यूपी में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल रही है। वहीं पश्चिमी यूपी में जोरदार बारिश दर्ज की जा रही है। आज भी चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में पूर्वी यूपी में भी बारिश जोर पकड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में पश्चिमी यूपी में मानसूनी गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इसके बाद पूर्वी यूपी में भी इसके बढ़ने के आसार हैं। जिससे आने वाले दिनों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी में बारिश का जोर देखने को मिलेगा। यहां कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली चमकने का अलर्ट भी जारी किया है। यूपी में आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मुरादाबाद, रामपुर, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, संभल, अलीगढ़ और मथुरा में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

घगर्जन-वज्रपात का अलर्ट
बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, हाथरस, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, संभल, सहारनपुर, शामली, एटा, बदायूं और बरेली।
पूर्वी यूपी में कब होगी बारिश?
आईएमडी के अनुसार यूपी में 29 जून से पूर्वी हिस्से में भी मानसूनी गतिविधियां तेज होने का अनुमान है। जिसके प्रभाव से कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश के कारण तापमान में भी कमी दर्ज की जा सकती है। जिससे मौसम सुहावना हो जाएगा और गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी हो सकती है।

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला