लखनऊ। एक ओर जहां योगी सरकार डेंगू, मलेरिया और दूषित पानी समेत अन्य के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर स्वस्थ प्रदेश की ओर अग्रसर है। तो वहीं दूसरी ओर राजधानी लखनऊ में प्राइवेट बिल्डर अपार्टमेंट बनाकर गंभीर बीमारियों को जन्म दे रहे है। ऐसा ही एक मामला गोमती नगर विस्तार के सेक्टर 7 स्थित ऋषिता मैनहट्टन अपार्टमेंट का सामने आया है।
ऋषिता मैनहट्टन अपार्टमेंट में रहने वाले स्थानीय लोगों ने अपार्टमेंट के मालिक पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिछले पांच महीनों से दूषित पानी की सप्लाई होने से सोसायटी में रहने वाले टाइफायड और डायरिया से बीमार हो रहे हैं।
सोसायटी में रहने वाले लोगों ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिलकर बिल्डर के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद सोमवार को जलकल विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। जांच के बाद जलकल के जेई ने पानी में क्लोरिन न होने की बात कही। जबकि सोसायटी के लोगों ने सीएसआईआर-आईआईटीआर से 18 जुलाई को पानी की जांच करवा चुके हैं। जांच में पानी पीने के मापदंडो पर खरा साबित नहीं हुआ। वहीं, बिल्डर की ओर से राज्य स्वास्थ्य संस्थान उत्तर प्रदेश, अलीगंज लखनऊ की ओर से 24 जून को जांच कराई गई तो पानी में कोई खराबी नहीं निकली।

ऋषिता मैनहट्टन अपार्टमेंट में दूषित पानी से लोग हो रहे बीमार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार
लखनऊ। एक ओर जहां योगी सरकार डेंगू, मलेरिया और दूषित पानी समेत अन्य के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर स्वस्थ प्रदेश की ओर अग्रसर है। तो वहीं दूसरी ओर राजधानी लखनऊ में प्राइवेट बिल्डर अपार्टमेंट बनाकर गंभीर बीमारियों को जन्म दे रहे है। ऐसा ही एक मामला गोमती नगर विस्तार के सेक्टर 7 स्थित ऋषिता मैनह
संबंधित खबरें
1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला
1 अगस्त 2026
जवाहर भवन की चौथी मंजिल में लगी भीषण आग, बचाव कार्य जारी
20 जुलाई 2026
योगी सरकार का मिलावट पर महाअभियान: ₹11.66 करोड़ की खाद्य सामग्री जब्त, 6 एफआईआर
17 जुलाई 2026
उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव-2026 सम्पन्न, एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर योगी सरकार
17 जुलाई 2026
सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं
- 1SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोल
- 2बाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूट
- 3एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगी
- 4जनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधान
- 5शैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन
- 6250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवाना



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।