Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
अहमदाबाद में विमान क्रैश, लगभग 300 लोग की मौत

अहमदाबाद में विमान क्रैश, लगभग 300 लोग की मौत

गुजरात/अहमदाबाद। अहमदाबाद के मेघाणीनगर इलाके में एक बड़ा विमान हादसा हो गया। जहां एयर इंडिया का विमान लंदन जाते समय क्रैश हो गया। यह विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर शामिल थे। इनमें से एक

s
satyakee parakh 13 जून 2025, 08:09 IST
2 मिनट पढ़ें
अहमदाबाद में विमान क्रैश, लगभग 300 लोग की मौत

गुजरात/अहमदाबाद। अहमदाबाद के मेघाणीनगर इलाके में एक बड़ा विमान हादसा हो गया। जहां एयर इंडिया का विमान लंदन जाते समय क्रैश हो गया। यह विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर शामिल थे। इनमें से एक को छोड़कर लगभग 300 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हुए है उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल एयर इंडिया विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी और कुछ ही मिनटों बाद मेघाणीनगर इलाके में एक रिहायशी कॉलोनी के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का पिछला हिस्सा टकराने की वजह से यह हादसा हुआ है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटनास्थल पर NDRF, BSF और सेना की टीम ने जिम्मा संभाला। विमान क्रैश वाली जगह पर गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। और शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने एयर इंडिया विमान हादसे की साइट का दौरा कर अधिकारियों से जानकारी ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Ahmedabad Plane Crash के एकलौते सर्वाइवर रमेश विश्वास कुमार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हादसे के बारे में भी ली जानकारी।
एयर इंडिया ने फ्लाइट AI171 में सवार यात्रियों के परिवारों और प्रियजनों की सहायता करने और उनकी ज़रूरतों का ख्याल रखने के लिए अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक एयरपोर्ट पर मित्र और रिश्तेदार सहायता केंद्र स्थापित किए हैं। ये केंद्र अहमदाबाद में परिवार के सदस्यों की यात्रा को सुविधाजनक बना रहे हैं।   भारत के भीतर से कॉल करने वालों के लिए समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर: 1800 5691 444; और भारत के बाहर से कॉल करने वालों के लिए: +91 8062779200   एयर इंडिया के X हैंडल (x.com/airindia) और airindia.com पर नियमित अपडेट जारी रहेंगे जैसे ही आगे की जानकारी हाथ में आएगी।

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला