लखनऊ। भारत ने 6 मई की रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत हवाई और मिसाइल हमला किया। भारत ने पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें कोटली, मुजफ्फराबाद, और बहावलपुर शामिल हैं। ये ठिकाने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के प्रशिक्षण शिविर और लॉन्च पैड थे।
इसी के चलते भारतीय सेना ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर” के संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया। जिसमें ऑपरेशन के विवरण साझा किए गए। यह कार्रवाई 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी, और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने हिस्सा लिया। ऑपरेशन सिंदूर 6-7 मई की रात 1:05 से 1:30 बजे के बीच 25 मिनट तक चला। भारतीय सेना, नौसेना, और वायुसेना ने संयुक्त रूप से 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर (जैश-ए-मोहम्मद का गढ़) और मुरिदके (लश्कर-ए-तैयबा का आधार) शामिल थे। कोई भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा निशाना नहीं बना। केवल आतंकी ढांचे को लक्षित किया गया।
उधर, पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने 5 भारतीय वायुसेना के जेट्स को मार गिराया, लेकिन भारत ने इस दावे का खंडन नहीं किया और न ही इस पर टिप्पणी की।

भारत ने पाक के 9 ठिकानों को किया ढेर, लगभग 100 लोग की मौत
लखनऊ। भारत ने 6 मई की रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत हवाई और मिसाइल हमला किया। भारत ने पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें कोटली, मुजफ्फराबाद, और बहावलपुर शामिल हैं। ये ठिकाने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-त
संबंधित खबरें
काकोरी में दबोचा गए दो शातिर मोबाइल चोर, 10 स्मार्ट फोन बरामद
29 जुलाई 2026
त्रिपुरा डीजीपी ने किया सुसाइड, पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए
20 जुलाई 2026
अयोध्या के राम मंदिर में कश्मीर अधेड़ ने पढ़ा नमाज!
10 जनवरी 2026
मड़ियाव में युवकों पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थर से पिटाई, एक की हालत गंभीर
28 दिसंबर 2025
सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं
- 1SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोल
- 2बाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूट
- 3एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगी
- 4जनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधान
- 5शैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन
- 6250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवाना



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।