Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
अनुराग शुक्ला बने हिंदू जागरण मंच अवध प्रांत के संयोजक

अनुराग शुक्ला बने हिंदू जागरण मंच अवध प्रांत के संयोजक

लखनऊ। हिंदू जागरण मंच अवध प्रांत की प्रांत कार्यकारिणी बैठक जोश और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। इस बैठक में संगठन को मजबूती देने और हिंदू समाज को जागरूक करने के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय रहा अनुराग शुक्ला को अवध प्रांत का नया संयोजक बनाए जाने की घोषणा। उनके

s
satyakee parakh 2 मार्च 2025, 16:26 IST
3 मिनट पढ़ें
अनुराग शुक्ला बने हिंदू जागरण मंच अवध प्रांत के संयोजक

लखनऊ। हिंदू जागरण मंच अवध प्रांत की प्रांत कार्यकारिणी बैठक जोश और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। इस बैठक में संगठन को मजबूती देने और हिंदू समाज को जागरूक करने के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय रहा अनुराग शुक्ला को अवध प्रांत का नया संयोजक बनाए जाने की घोषणा। उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक प्रभावशाली बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही सह संयोजक मनीष श्रीवास्तव को बनाया गया।

संयोजक पद की जिम्मेदारी संभालेंगे अनुराग शुक्ला

बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री हितेश बंसल ने हिंदू जागरण मंच के वार्षिक कार्यक्रमों की जानकारी दी और खासतौर पर नव संवत्सर (हिंदू नववर्ष) को भव्य तरीके से मनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हिंदू संस्कृति और परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी पूरी ऊर्जा लगाएं।

अनुराग शुक्ला को अवध प्रांत संयोजक नियुक्त किए जाने पर संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। हितेश बंसल ने अनुराग को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

अनुराग शुक्ला का संकल्प – संगठन को नई ऊंचाई तक ले जाएंगे

संयोजक बनाए जाने के बाद अनुराग शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण से संगठन को मजबूत करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर और विश्वास में लेकर आगे बढ़ेंगे।

बैठक में इन प्रमुख पदाधिकारियों की रही भागीदारी

इस बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें विजय बहादुर सिंह, मनीष श्रीवास्तव, रुचि सिंह, बाबू भाई कृष्ण कुमार मिश्रा अमृतेश कुमार, मृत्युंजय, सुनील अग्रवाल, अनिल चौबे, दिनेश, विकास कुमार, अभिषेक शरन ,भानू सिंह और रचित, अनुज प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर हिंदू जागरण मंच के कार्यों को और अधिक प्रभावशाली बनाने का संकल्प लिया।

हिंदू जागरण मंच की रणनीति _

हिंदू जागरण मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की  रणनीति तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि महिला सम्मान एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके साथ ही, आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वावलंबन का कार्य किया जाएगा, जिससे वे आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो सकें। संगठन ने यह भी निर्णय लिया कि समाज में बढ़ रही अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हिंदू जागरण मंच महिला सम्मान एवं सुरक्षा, स्वावलंबन का कार्य, अवैध गतिविधि सनातन संस्कृति, हिंदू धर्म और समाज के हितों की रक्षा के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाएगा। संगठन के कार्यकर्ता महिला सम्मान एवं सुरक्षा, स्वावलंबन का कार्य, अवैध गतिविधि ,सनातन संस्कृति के प्रचार और हिंदू समाज को संगठित करने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।

बैठक में विशेष रूप से नव संवत्सर, यानी हिंदू नववर्ष को धूमधाम से मनाने की योजना बनाई गई। संगठन इस अवसर पर विशाल कार्यक्रमों, जागरूकता अभियानों और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करेगा ताकि हिंदू समाज अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति अधिक जागरूक हो सके।

संगठन को और अधिक विस्तार देने का लक्ष्य

हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने इस बैठक में संगठन को हर जिले, शहर और गांव तक मजबूत करने का संकल्प लिया। हर कार्यकर्ता को नए लोगों को जोड़ने और हिंदू समाज को संगठित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में गूंजा – “एक मिशन, एक संकल्प – हिंदू जागरण!”

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने “एक मिशन, एक संकल्प – हिंदू जागरण!” के नारे के साथ संगठन के लक्ष्यों को दोहराया और हिंदू समाज को सशक्त करने के लिए हर संभव प्रयास करने का वचन दिया।

हिंदू जागरण मंच अवध प्रांत की यह बैठक संगठन के विस्तार, हिंदू नववर्ष को भव्य रूप से मनाने,महिला सम्मान एवं सुरक्षा, स्वावलंबन का कार्य, अवैध गतिविधि और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के संकल्प के साथ समाप्त हुई। अनुराग शुक्ला के संयोजक बनने के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिला। अब सभी कार्यकर्ता संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाने और हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटने को तैयार हैं।

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला