Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़, दो दर्जन लोग घायल

महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़, दो दर्जन लोग घायल

प्रयागराज/लखनऊ। महाकुंभ मेला क्षेत्र में कुछ बुजुर्ग और महिलाएं के दम घुटने की वजह से बेहोश हो गए। उनके गिरने के बाद भगदड़ मच गई। इस दौरान लगभग 25-30 लोगों को केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों के इलाज के लिए डॉक्टर्स की पूरी टीम अस्पताल में मौजूद है। एयर एंबुलेंस के जरिए …

s
satyakee parakh 29 जनवरी 2025, 01:51 IST
1 मिनट पढ़ें
महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़, दो दर्जन लोग घायल

प्रयागराज/लखनऊ। महाकुंभ मेला क्षेत्र में कुछ बुजुर्ग और महिलाएं के दम घुटने की वजह से बेहोश हो गए। उनके गिरने के बाद भगदड़ मच गई। इस दौरान लगभग 25-30 लोगों को केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों के इलाज के लिए डॉक्टर्स की पूरी टीम अस्पताल में मौजूद है। एयर एंबुलेंस के जरिए भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने  की तैयारी की जा रही है।

वहीं डीजीपी प्रशांत कुमार ने किसी भी अप्रिय स्थिति से स्पष्ट रूप से मना किया है, स्थिति पूरी तरीके से ठीक और शांति पूर्ण तरीके से स्नान होने की बात    प्रयागराज महाकुंभ में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि सभी 13 अखाड़ों ने मौनी अमावस्या पर अपना अमृत स्नान रद्द कर दिया है। रवींद्र पुरी ने बताया कि भारी भीड़ के कारण यह फैसला लिया गया है। जनहित को ध्यान में रखते हुए सभी अखाड़ों ने यह निर्णय लिया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में भगदड़ मचने की खबर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की बात किया। फोन पर सीएम योगी से पीएम ने जाना हाल।

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला