Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
वार्षिक समारोह में बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा देख गद्गद् हुए अभिभावक

वार्षिक समारोह में बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा देख गद्गद् हुए अभिभावक

लखनऊ, 24 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस द्वारा विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘वार्षिक समारोह’ में अपने नाचते-गाते बच्चों की बहुमुखी एवं बाल सुलभ प्रतिभा को देखकर अभिभावक गदगद हो गये। कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने अपने नन्हें-मुन्हों की खूब

s
satyakee parakh 24 दिसंबर 2024, 12:13 IST
2 मिनट पढ़ें
वार्षिक समारोह में बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा देख गद्गद् हुए अभिभावक

लखनऊ, 24 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस द्वारा विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘वार्षिक समारोह’ में अपने नाचते-गाते बच्चों की बहुमुखी एवं बाल सुलभ प्रतिभा को देखकर अभिभावक गदगद हो गये। कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने अपने नन्हें-मुन्हों की खूब हौसलाअफजाई की और बच्चों ने भी बड़े उत्साह से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे पहले मुख्य अतिथि सुश्री आभा काला, चीफ कमिश्नर, इनकम टैक्स, ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुश्री आभा काला ने कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार देने की शुरूआत घर-परिवार से करनी चाहिए। उन्होंने अभिभावकों का आह्वान किया कि बच्चों को नैतिकता एवं आध्यात्मिकता का वातावरण उपलब्ध कराकर आदर्श विश्व समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करें। समारोह की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के साँस्कृतिक एवं शैक्षिक समारोह छात्रों के विकास में बेहद उपयोगी है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इस अवसर पर कहा कि सी.एम.एस. द्वारा ऐसे प्रयास किये जा रहे हैं जिससे प्रत्येक बालक को घर व विद्यालय दोनों जगह विश्व एकता एवं विश्व शान्ति के विचार मिल सके।

 

इससे पहले, समारोह का शुभारम्भ ईश वंदना एवं समूह गान से हुआ, जिसने सम्पूर्ण वातावरण में आध्यात्मिक आलोक बिखेरा तो वहीं दूसरी ओर छात्रों प्रस्तुत सर्व-धर्म प्रार्थना के माध्यम से ईश्वर की महिमा का गुणगान किया। इसके उपरान्त विद्यालय के छात्रों ने स्कूल बैण्ड, ‘सिन्ड्रेला – द मैजिक बियोण्ड द ग्लास स्लिपर’, द इटर्नल सागा ऑफ शिवा – द आदियोगी, ग्लोबल ग्रूव्स, मिडले ऑफ मेलोडी एवं रिदमिक बीट आदि विभिन्न शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की इन्द्रधनुषी छटा बिखेरकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्रों ने वर्ल्ड पार्लियामेन्ट की शानदार प्रस्तुति द्वारा पर्यावरणीय मुद्दों पर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों को अच्छा और स्मार्ट बनाने का विद्यालय का लक्ष्य अभिभावकों के सहयोग से ही पूरा हो सकता है। सी.एम.एस. का प्रयास है कि भावी पीढ़ी अपने सामाजिक कर्तव्यों को पूरा करने हेतु सदैव तत्पर रहें। सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता बनर्जी ने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में अभिभावकों के सहयोग की प्रशंसा करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

 

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला