Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
नोएडा में दिव्या काकरान के पति की 3 तोले की चेन लूट ले गए बदमाश, इंटरनेशनल रेसलर हुईं पुलिस से परेशान

नोएडा में दिव्या काकरान के पति की 3 तोले की चेन लूट ले गए बदमाश, इंटरनेशनल रेसलर हुईं पुलिस से परेशान

Noida News: नोएडा जैसे हाईटेक शहर में बढ़ते अपराधों का एक और मामला सामने आया है. यहां इंटरनेशनल महिला रेसलर और अर्जुन अवॉर्ड विजेता दिव्या काकरान के पति के गले से बाइक सवार बदमाश तीन तोले की चेन छीनकर फरार हो गए. दिव्या ने इस घटना पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं और मुख्यमंत्री …

s
satyakee parakh 16 दिसंबर 2024, 06:22 IST
1 मिनट पढ़ें
नोएडा में दिव्या काकरान के पति की 3 तोले की चेन लूट ले गए बदमाश, इंटरनेशनल रेसलर हुईं पुलिस से परेशान

Noida News: नोएडा जैसे हाईटेक शहर में बढ़ते अपराधों का एक और मामला सामने आया है. यहां इंटरनेशनल महिला रेसलर और अर्जुन अवॉर्ड विजेता दिव्या काकरान के पति के गले से बाइक सवार बदमाश तीन तोले की चेन छीनकर फरार हो गए. दिव्या ने इस घटना पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की अपील की है.

ये है मामला

26 नवंबर को दिव्या काकरान अपने पति सचिन प्रताप के साथ दिल्ली में आयोजित भारत गौरव अवॉर्ड कार्यक्रम से लौट रही थीं.  इसी दौरान, सेक्टर 27 में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने दुकान के पास दो बार रेकी की और फिर दिव्या के पति के गले से तीन तोले की चेन (कीमत करीब 3 लाख रुपये) छीनकर फरार हो गए.

 

दिव्या ने पुलिस पर लगाए आरोप

घटना के बाद दिव्या और उनके पति सेक्टर-20 थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. मगर दिव्या का कहना है कि आठ दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है. दिव्या ने एक विडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपलोड कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए और मुख्यमंत्री से नोएडा पुलिस पर ध्यान देने की अपील की. दिव्या ने कहा कि नोएडा में हाईप्रोफाइल लोग रहते हैं, लेकिन जब वे ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों का क्या हाल होगा. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की इस लापरवाही से अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं.

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला