Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
पहलवान दिव्या काकरान के पति की 3 तौले की चेन छीनने वाले नरेश और ऋषभ का नोएडा पुलिस ने कर दिया ये हाल

पहलवान दिव्या काकरान के पति की 3 तौले की चेन छीनने वाले नरेश और ऋषभ का नोएडा पुलिस ने कर दिया ये हाल

Noida News: नरेश और ऋषभ को नोएडा पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. अब आप सोच रहे होंगे कि ये दोनों बदमाश कौन हैं, और इन्होंने ऐसा क्या किया जिसकी वजह से इनका एनकाउंटर हुआ? तो आपको बता दें कि हालिया नोएडा के सेक्टर-27 इलाके में इंटरनेशनल महिला पहलवान दिव्या काकरान की तीन …

s
satyakee parakh 16 दिसंबर 2024, 06:21 IST
2 मिनट पढ़ें
पहलवान दिव्या काकरान के पति की 3 तौले की चेन छीनने वाले नरेश और ऋषभ का नोएडा पुलिस ने कर दिया ये हाल

Noida News: नरेश और ऋषभ को नोएडा पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. अब आप सोच रहे होंगे कि ये दोनों बदमाश कौन हैं, और इन्होंने ऐसा क्या किया जिसकी वजह से इनका एनकाउंटर हुआ? तो आपको बता दें कि हालिया नोएडा के सेक्टर-27 इलाके में इंटरनेशनल महिला पहलवान दिव्या काकरान की तीन तौले की चेन बदमाश छीन कर फरार हो गए थे. आरोप यह है कि दिव्या के पति के चैन यही बदमाश लूटकर भागे थे. इसलिए अब इनका एनकाउंटर हुआ है.

पुलिस ने बताया कि नोएडा में थाना सेक्टर 113 पुलिस ने गुरुवार रात मुठभेड़ के दौरान इन दोनों शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया. इनके पास से विभिन्न जगहों से लूटे हुए सात मोबाइल फोन, वारदातों में इस्तेमाल होने वाली मोटरसाइकिल, देसी तमंचा बरामद किया गया है. पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने स्वीकार किया कि वे लूटपाट के दर्जनों मामलों में शामिल रहे हैं. 

एनकाउंटर के वक्त क्या-क्या हुआ?

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि थाना सेक्टर 113 पुलिस गुरुवार की रात परथला चौक के पास जांच कर रही थी तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए. उन्होंने बताया कि शक होने पर पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया लेकिन वे भागने लगे. इसके बाद पीछा करके पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया. अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि खुद को घिरा हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोली चला दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी  जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई. कुमार ने बताया कि ऋषभ और नरेश के पैर में गोली लगी, जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

 

गौरतलब है कि 26 नवंबर को दिव्या काकरान अपने पति सचिन प्रताप के साथ दिल्ली में आयोजित भारत गौरव अवॉर्ड कार्यक्रम से लौट रही थीं. इसी दौरान, सेक्टर 27 में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने दुकान के पास दो बार रेकी की और फिर दिव्या के पति के गले से तीन तोले की चेन (कीमत करीब 3 लाख रुपये) छीनकर फरार हो गए.

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला