Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
प्रयागराज में सीएम योगी ने किया संगम स्नान

प्रयागराज में सीएम योगी ने किया संगम स्नान

*प्रयागराज, 10 जनवरीः* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज दौरे पर रहे। यहां उन्होंने विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने ‘संगम स्नान’ किया। त्रिवेणी संगम का पूजन-अर्चन किया व मां गंगा की आरती उतारी। मुख्यमंत्री ने बड़े हनुमान मंदिर पहुंचकर ‘संकट मोचक’

s
satyakee parakh 10 जनवरी 2026, 17:34 IST
1 मिनट पढ़ें 1
प्रयागराज में सीएम योगी ने किया संगम स्नान

*प्रयागराज, 10 जनवरीः* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज दौरे पर रहे। यहां उन्होंने विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने ‘संगम स्नान’ किया। त्रिवेणी संगम का पूजन-अर्चन किया व मां गंगा की आरती उतारी। मुख्यमंत्री ने बड़े हनुमान मंदिर पहुंचकर ‘संकट मोचक’ के चरणों में शीश झुकाया। मुख्यमंत्री ने आमजन का अभिवादन भी स्वीकार किया।

*सीएम योगी ने संगम नोज पर किया स्नान, मां गंगा की आरती भी उतारी*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माघ मेले में पहुंचे। यहां वे वीआईपी घाट से बोट में बैठकर संगम नोज पहुंचे। उन्होंने बोट से ही यमुना नदी में कलरव कर रहे पक्षियों को दाना भी खिलाया। मुख्यमंत्री ने संगम नोज पर पहुंचकर माघ मास में पवित्र स्नान किया, फिर विधिवत पूजन-अर्चन कर मां गंगा की आरती उतारी। उन्होंने मां गंगा के चरणों में शीश झुकाकर माघ मेले की सफलता की कामना की। सीएम बोट में ही बैठकर निरीक्षण करते हुए वापस आए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन का अभिवादन भी किया।

*बड़े हनुमान के चरणों में झुकाया शीश*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान कॉरिडोर का भी निरीक्षण किया। सीएम यहां बड़े हनुमान मंदिर भी गए। वहां हनुमान जी के चरणों के समक्ष बैठकर दर्शन-पूजन कर आरती उतारी और विधि-विधान से पूजा की। धार्मिक कार्यक्रमों में संतोषाचार्य जी महाराज उर्फ ‘सतुआ बाबा’, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नंदगोपाल गुप्त ‘नंदी’, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, हर्षवर्धन वाजपेयी, पूर्व सांसद विनोद सोनकर आदि मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला