Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
भाजपा-सपा में घूमने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य फिर से जॉइन करेंगे बसपा? मायावती क्या फैसला लेंगी

भाजपा-सपा में घूमने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य फिर से जॉइन करेंगे बसपा? मायावती क्या फैसला लेंगी

Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य फिर एक बार चर्चा में हैं. बता दें कि सोशल मीडिया पर इस बात की खूब चर्चा है कि बसपा चीफ मायावती को सबसे ज्यादा ‘कोसकर’ पार्टी छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य जल्द ही घर वापसी कर सकते हैं. आपको बता दें कि बसपा समर्थित सोशल मीडिया हैंडल्स और पार्टी …

s
satyakee parakh 16 दिसंबर 2024, 06:18 IST
2 मिनट पढ़ें
भाजपा-सपा में घूमने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य फिर से जॉइन करेंगे बसपा? मायावती क्या फैसला लेंगी

Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य फिर एक बार चर्चा में हैं. बता दें कि सोशल मीडिया पर इस बात की खूब चर्चा है कि बसपा चीफ मायावती को सबसे ज्यादा ‘कोसकर’ पार्टी छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य जल्द ही घर वापसी कर सकते हैं. आपको बता दें कि बसपा समर्थित सोशल मीडिया हैंडल्स और पार्टी को करीब से जानने वाले पत्रकारों के बीच यह चर्चा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य फिर से मायावती के साथ आ सकते हैं. मगर, अभी इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है.

मौर्य ने साधी चुप्पी

स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी सूत्रों के मुताबिक, हालिया बसपा के कुछ लोगों ने मौर्य से मुलाकात भी की थी. मगर अभी कुछ भी तय नहीं है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी इस पर मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है. मौर्य का सिर्फ इतना ही कहना है कि सियासत में संभावनाएं हर बात की होती हैं.

 

मायावती ने लिया है ये फैसला

ऐसी खबर है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की पिछली बैठक में मायावती ने पार्टी छोड़कर गए पुराने नेताओं की घर वापसी के प्लान को हरी झंडी दे दी है. ऐसे नेता जो कभी बसपा में मजबूत और जन आधार वाले थे, अगर वह पार्टी में वापस आना चाहें तो आ सकते हैं. फिलहाल स्वामी प्रसाद मौर्य के नाम की चर्चा इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि वह इस वक्त किसी पार्टी में नहीं हैं. ऐसे में यह चर्चा खूब तेज है कि जिस दलित मिशन को लेकर के स्वामी प्रसाद मौर्य निकले थे, अब उसी बीएसपी में वापस जाने की सोच रहे हैं. मालूम हो कि बसपा छोड़ने के बाद मौर्य भाजपा और फिर सपा में गए थे. सपा छोड़ने के बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी भी बनाई थी.

 

 

स्वामी प्रसाद मौर्य की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में वापसी अब पूरी तरह मायावती के फैसले पर निर्भर करती है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मायावती उन गंभीर आरोपों और निजी हमलों को भूल पाएंगी, जो मौर्य ने उनके खिलाफ किए थे. मायावती का मौर्य को माफ करना राजनीतिक रूप से अहम मुद्दा बन गया है.

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला