Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
क्या ‘INDIA’ में सब कुछ ठीक नहीं? डिंपल के इस बयान से कांग्रेस को लग सकता है झटका

क्या ‘INDIA’ में सब कुछ ठीक नहीं? डिंपल के इस बयान से कांग्रेस को लग सकता है झटका

Dimple Yadav News: अदाणी समूह से जुड़े मामले पर कांग्रेस द्वारा लगातार जोर दिए जाने के बीच उसकी सहयोगी समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव ने बुधवार को कहा कि उनका दल न तो जॉर्ज सोरोस के मुद्दे के साथ है और न अदाणी के मुद्दे के साथ है. समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की …

s
satyakee parakh 16 दिसंबर 2024, 06:16 IST
1 मिनट पढ़ें
क्या ‘INDIA’ में सब कुछ ठीक नहीं? डिंपल के इस बयान से कांग्रेस को लग सकता है झटका

Dimple Yadav News: अदाणी समूह से जुड़े मामले पर कांग्रेस द्वारा लगातार जोर दिए जाने के बीच उसकी सहयोगी समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव ने बुधवार को कहा कि उनका दल न तो जॉर्ज सोरोस के मुद्दे के साथ है और न अदाणी के मुद्दे के साथ है. समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से लोकसभा सदस्य डिंपल ने यह भी कहा कि संसद की कार्यवाही चलनी चाहिए और इसके लिए सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों को प्रयास करना चाहिए.  उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, “न हम सोरोस के मुद्दे के साथ हैं, न ही अदाणी जी के मुद्दे के साथ हैं. सदन को चलना चाहिए…हम चाहते हैं कि सदन चले.”

उनका बयान उस वक्त आया है जब कांग्रेस और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के कई घटक दल अदाणी मामले को लेकर संसद परिसर में रोजाना विरोध प्रदर्शन कर रहे है. सपा और तृणमूल कांग्रेस ने इन प्रदर्शनों से दूरी बना रखी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि विपक्षी गठबंधन बिखर रहा है, हालांकि सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि गठबंधन एकजुट है.

 

 

भाजपा पिछले कुछ दिन से संसद में और संसद के बाहर कांग्रेस और उसके नेताओं पर अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस से घनिष्ठ संबंध होने तथा देश की अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगा रही है.

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला