Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
कांग्रेस से अनबन की खबरों के बीच सपा सांसद अफजाल अंसारी ने की सोनिया गांधी की तारीफ, कही ये बात

कांग्रेस से अनबन की खबरों के बीच सपा सांसद अफजाल अंसारी ने की सोनिया गांधी की तारीफ, कही ये बात

Afzal Ansari: गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी जखनियां तहसील में स्थानीय सुभासपा विधायक बेदीराम और समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत बनी सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला. इसके साथ ही उन्होंने इंडिया गठबंधन की सदस्य और रा

s
satyakee parakh 16 दिसंबर 2024, 06:14 IST
2 मिनट पढ़ें
कांग्रेस से अनबन की खबरों के बीच सपा सांसद अफजाल अंसारी ने की सोनिया गांधी की तारीफ, कही ये बात

Afzal Ansari: गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी जखनियां तहसील में स्थानीय सुभासपा विधायक बेदीराम और समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत बनी सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला. इसके साथ ही उन्होंने इंडिया गठबंधन की सदस्य और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तारीफ की है.

इंडिया गठबंधन में फूट पर अफजाल अंसारी ने कहा कि इंडिया गठबंधन में मतभेद हो सकता है मनभेद नहीं. उन्होंने कहा कि  ममता बनर्जी देश की बड़ी नेता हैं. सोनिया गांधी की इंडिया गठबंधन के सामंजस्य में बड़ी भूमिका रही हैं.अफजाल ने कहा कि इंडिया गठबंधन में सब गम्भीर नेता हैं. आपस में बैठकर चीजे तय कर लेंगे.

 

 

इंडिया गठबंधन में फूट की हो रही चर्चा

बता दें कि हाल ही में हुए महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद इंडिया गठबंधन के भीतर बवाल मचा हुआ है. ऐसे में गठबंधन में कांग्रेस के करीबी सहयोगी दल भी अब उसके खिलाफ बोलने लगे हैं. इस क्रम में तृणमूल कांग्रेस की नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कमान देने की मांग की जा रही है. ममता ने खुद भी कहा है कि वह इंडिया गठबंधन को लीड करने के लिए तैयार हैं. इस बीच बीते मंगलवार को  बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया लालू यादव ने भी कह दिया कि ममता दीदी को कमान सौंप देना चाहिए.

 

कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अफजाल अंसारी ने कहा कि एक परीक्षा से वंचित रह जाएगा, यह सरकार की कौन सी नीति है आम आदमी पढ़ा लिखा इंसान तेरा ईमान बोल दिया है. अनपढ़ और गवार जनता को मूर्ख बनाने के लिए धर्म को खतरे में बताया जा रहा है, इसलिए इस समय नौकरी की बात करना बेमानी है. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में भारत खोदो अभियान चल रहा है. देश में लोगों को थमने का प्रयास किया जा रहा है. आम जनता त्रस्त है कानून व्यवस्था की स्थिति बत से बत्तर है.

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला