Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
‘कांग्रेस का ये पाप कभी नहीं धुलेगा…’, संविधान की चर्चा के दौरान सदन में पीएम मोदी का हमला

‘कांग्रेस का ये पाप कभी नहीं धुलेगा…’, संविधान की चर्चा के दौरान सदन में पीएम मोदी का हमला

PM Modi Reply of Debate on Constitution : लोकसभा में शीतकालीन सत्र जारी है. इस दौरान भारत के संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में बहस हो रही है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान पर चर्चा के लिए लोकसभा में हिस्सा लिया. संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, भार

s
satyakee parakh 16 दिसंबर 2024, 06:13 IST
1 मिनट पढ़ें
‘कांग्रेस का ये पाप कभी नहीं धुलेगा…’, संविधान की चर्चा के दौरान सदन में पीएम मोदी का हमला

PM Modi Reply of Debate on Constitution : लोकसभा में शीतकालीन सत्र जारी है. इस दौरान भारत के संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में बहस हो रही है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान पर चर्चा के लिए लोकसभा में हिस्सा लिया. संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि,  भारत लोकतंत्र की जननी है और हमारा गणतंत्र पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने इस अवसर को भारत के लोकतंत्र के उत्सव का मानते हुए कहा, “यह हमारे लोकतंत्र के उत्सव को मनाने का अवसर है। भारत का नागरिक हर कसौटी पर खरा उतरा है और हमारे लोकतंत्र की सफलता का आधार रहा है.”

आर्टिकल-370 देश की एकता में बाधा थी…

पीएम मोदी ने कहा कि, ‘आर्टिकल 370 को हटाने का फैसला एक महत्वपूर्ण कदम था, क्योंकि यह देश की एकता के मार्ग में एक बड़ी बाधा के रूप में देखा जा रहा था.  हम विविधता को सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन गुलामी की मानसिकता में पले-बढ़े लोग विविधता में विरोधाभास ढूंढते रहे.’  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विविधता में ऐसे जहरीले बीज बोने के प्रयास करते रहे, जिससे एकता को चोट पहुंचे. आर्टिकल-370 देश की एकता में रुकावट बना हुआ था, इसलिए धारा-370 को हमने खत्म कर दिया.

 

 पीएम मोदी ने सदन में कही ये बात

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में राजा पुरुषोत्तम दास टंडन और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का उल्लेख किया और उनके अमूल्य योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा, “राजर्षि टंडन और बाबा साहेब अंबेडकर जैसी महान विभूतियों ने भारत की लोकतांत्रिक नींव को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. उनका योगदान अमूल्य है.” पीएम मोदी ने इस लोकतांत्रिक यात्रा को देश के नागरिकों की महान उपलब्धि बताया और कहा, “मैं इस महान उपलब्धि के लिए देश के नागरिकों को नमन करता हूं.”

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला