Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
Maharashtra Cabinet Portfolio Allocation: हर मंत्री को मिलेगा 2.5 साल का समय, मंत्रालयों के वितरण बोले सीएम फडणवीस – ‘दो दिन में हो जाएगा बंटवारा

Maharashtra Cabinet Portfolio Allocation: हर मंत्री को मिलेगा 2.5 साल का समय, मंत्रालयों के वितरण बोले सीएम फडणवीस – ‘दो दिन में हो जाएगा बंटवारा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का विस्तार हो गया। नागपुर में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में कुल 39 मंत्रियों ने शपथ ली। मिली जानकारी के मुताबिक जिस गृह विभाग को शिवसेना पाना चाह रही थी वो बीजेपी के खाते में जाएगा। इसके साथ ही गृह, राजस्व, सिंचाई और …

s
satyakee parakh 16 दिसंबर 2024, 05:29 IST
2 मिनट पढ़ें
Maharashtra Cabinet Portfolio Allocation: हर मंत्री को मिलेगा 2.5 साल का समय, मंत्रालयों के वितरण बोले सीएम फडणवीस – ‘दो दिन में हो जाएगा बंटवारा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का विस्तार हो गया। नागपुर में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में कुल 39 मंत्रियों ने शपथ ली। मिली जानकारी के मुताबिक जिस गृह विभाग को शिवसेना पाना चाह रही थी वो बीजेपी के खाते में जाएगा। इसके साथ ही गृह, राजस्व, सिंचाई और शिक्षा विभाग भी बीजेपी अपने पास ही रखेगी। इसके अलावा फडणवीस कैबिनेट में शपथ लेने वाले मंत्रियों का कार्यकाल ढाई साल का होगा। सीएम फडणवीस ने आगे की योजना के बारे में मीडिया से बात की है। यह भी पढ़े -कैबिनेट विस्तार के बाद कब होगा विभागों का बंटवारा? मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिया बड़ा अपडेट दो दिन में होगा विभागों का बंटवारा सीएम ने बताया कि आगामी दो दिन में मंत्रियों को विभागों बांट दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मंत्रालयों के वितरण को लेकर सभी के बीच सर्वसम्मति भी बन गई है और इसे अंतिम रूप दे दिया गया है। बता दें कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद सीएम और दोनों डिप्टी सीएम ने मीडिया से बात की। शीतकालीन सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें 20 बिल पेश किए जाएंगे जो कि राज्य के विकास और कल्याण के लिए बेहद अहम रहेंगे। यह भी पढ़े -महाराष्ट्र में विपक्ष ने पारंपरिक सीएम चाय बैठक का किया बहिष्कार विपक्ष के टी पार्टी बहिष्कार पर कही ये बात वहीं विधानसभा सत्र के पहले दिन होनी वाली टी पार्टी का विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया है। जिस पर सीएम फडणवीस का कहना है कि वो लोग वही पुराने मुद्दों को उठा रहे हैं जो पिछले कई सालों से उठा रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष ने केवल एक नया मुद्दा जोड़ा है, वह है EVM के दुरुपयोग का आरोप। इस आरोप का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि “EVM का मतलब है ‘Every Vote for Maharashtra’। अगर विपक्ष हमें ‘EVM सरकार’ कहता है, तो मैं यह कहने में गर्व महसूस करता हूं कि हम ‘Magnetic Maharashtra’ के लिए हर वोट की सख्त मेहनत कर रहे हैं।” उन्होंने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य के भले के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। जनता के सहयोग से हमें आगे के चुनाव में भी बंपर जीत मिलेगी। बता दें कि मंत्रियों में विभाग के बंटवारे और विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर सूबे की सियासत गरमाई हुई है। यह भी पढ़े -फडणवीस सरकार में 39 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, जानें भाजपा, शिवसेना और NCP से किन्हें मिला मौका |

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला