Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
देश में शोक की लहर: सुप्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन, सैन फ्रांसिस्को में ली अंतिम सांसद, परिवार ने की पुष्टि

देश में शोक की लहर: सुप्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन, सैन फ्रांसिस्को में ली अंतिम सांसद, परिवार ने की पुष्टि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन ने दुनिया के अलविदा कह दिया है। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में 16 दिसंबर को एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल में 73 वर्षीय जाकिर हुसैन को ह्रदय से जुड़ी समस्याओं के चलते उन्हें एडिमट कराया गया था। बता दें

s
satyakee parakh 16 दिसंबर 2024, 05:24 IST
1 मिनट पढ़ें
देश में शोक की लहर: सुप्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन, सैन फ्रांसिस्को में ली अंतिम सांसद, परिवार ने की पुष्टि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन ने दुनिया के अलविदा कह दिया है। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में 16 दिसंबर को एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल में 73 वर्षीय जाकिर हुसैन को ह्रदय से जुड़ी समस्याओं के चलते उन्हें एडिमट कराया गया था। बता दें,पिछले दो हफ्ते से जाकिर हुसैन बीमार चल रहे थे। ऐसे में स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में एडमिट कराया गया था। इससे पहले रविवार रात जाकिर हुसैन के निधन की खबर सामने आईं थी। लेकिन, तब उनके परिवार ने निधन की झूठी खबरों का खंडन किया था। इसके बाद सोमवार सुबह को उनके परिवार ने जाकिर हुसैन के निधन की जानकारी साझा की। उनके परिवार ने बताया कि “दुनिया के उत्कृष्ट संगीतकारों में से एक जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में ह्रदय संबंधी समस्याओं की वजह से निधन हो गया। वह अपने पीछे एक अभूतपूर्व विरासत छोड़ गए हैं। जाकिर हुसैन के निधन की खबर से देश में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्मी जगत से लेकर राजनीति की कई हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें, जाकिर हुसैन के परिवार में उनकी पत्नी एंटोनिया मिनेकोला, उनकी दो बेटियां अनीसा कुरैशी और इसाबेला कुरैशी, उनके भाई तौफीक और फजल कुरैशी और उनकी बहन खुर्शीद हैं। देश से लेकर दुनिया में जाकिर हुसैन अपनी पीढ़ी के आला दर्जे के तबला वादक रहे हैं। उनकी गिनती भारत के शीर्ष शास्त्रीय संगीतकारों में होती है।

 

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला