Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
Satna News: बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, दूसरे बेटे की पत्नी और बेटी के करीबी ने उतारा था मौत के घाट

Satna News: बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, दूसरे बेटे की पत्नी और बेटी के करीबी ने उतारा था मौत के घाट

Satna News: कोलगवां थाना क्षेत्र के रामस्थान में 85 वर्षीय वृद्ध की अंधी हत्या का खुलासा कर पुलिस ने रीवा से कम्प्यूटर सॉफ्ट के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी आशुतोष गुप्ता ने हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए बताया कि बीते 8 दिसंबर को शाम करीब 5 बजे विष्णु प्रताप सिंह 56 वर्ष, निवासी …

s
satyakee parakh 16 दिसंबर 2024, 05:23 IST
3 मिनट पढ़ें
Satna News: बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, दूसरे बेटे की पत्नी और बेटी के करीबी ने उतारा था मौत के घाट

Satna News: कोलगवां थाना क्षेत्र के रामस्थान में 85 वर्षीय वृद्ध की अंधी हत्या का खुलासा कर पुलिस ने रीवा से कम्प्यूटर सॉफ्ट के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी आशुतोष गुप्ता ने हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए बताया कि बीते 8 दिसंबर को शाम करीब 5 बजे विष्णु प्रताप सिंह 56 वर्ष, निवासी रामस्थान अपने पुस्तैनी घर से खाना लेकर पिता भगत सिंह 85 वर्ष, को देने नए मकान पर आया, तो कमरे के अंदर उनकी खून से लथपथ लाश मिली। बुजुर्ग के गले में धारदार हथियार से वार करने के साथ प्राइवेट पार्ट को भी काटकर अलग कर दिया गया था। इस घटना की सूचना मिलने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। यह भी पढ़े -वार्षिक निरीक्षण में आईजी ने 37 साल की पुलिस सेवा के अनुभव किए साझा घर में लगी तीसरी आंख से मिला सुराग ब्लाइंड मर्डर की पड़ताल की शुरुआत में ही पुलिस को मृतक के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से अहम सुराग मिल गया, जिसमें घटना के शाम को ही 4 बजे के लगभग पल्सर मोटरसाइकिल से एक युवक घर के बाहर आकर रुका, जिसने सफेद कुर्ता-पायजामा और काले रंग की जैकेट के साथ पैर में जूते, हाथ में ग्लब्स, हाथ में चश्मा और सिर पर हेलमेट पहन रखा था। उसने एक हाथ में नीले रंग की पॉलीथिन भी पकड़ रखी थी। बाइक से उतरकर उक्त युवक बुजुर्ग से कुछ बातचीत करता, जिसके बाद वह अंदर चले जाते हैं। पीछे-पीछे संदिग्ध भी घुस जाता है और कुछ मिनट के पश्चात अकेले ही बाहर निकलकर बाइक से चला जाता है। इस रिकार्डिंग में सिर में हेलमेट और चश्मे के बावजूद उसका चेहरा नजर आ जाता है, जिसे मृतक के परिजन और ग्रामीणों को दिखाया गया, लेकिन कोई नहीं पहचान पाया। तब हाथ आया आरोपी तब जांच का दायरा बढ़ाते हुए अलग-अलग जिलों में टीम भेजने के अलावा 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और मोबाइल की लोकेशन निकाली गई, तो मुखबिरों का भी सहारा लिया गया। नतीजतन कैमरे में दिखे युवक की शिनाख्त रीवा जिले के चोरहटा थाना अंतर्गत ग्राम रहट निवासी शैलेन्द्र सिंह पुत्र अमोल सिंह पटेल 33 वर्ष, से मिलान खाने की जानकारी दी,जो कि रीवा शहर के शिल्पी प्लाजा स्थित बी-ब्लाक में कम्प्यूटर वर्ड नाम से दुकान संचालित करता है। लिहाजा पुलिस टीम ने दबिश देकर युवक को हिरासत में ले लिया, जिसने लंबी पूछताछ के बाद हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया। मां-बेटी की बातें सुनकर बनाया प्लान गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने खुलासा किया कि भगत सिंह के तीन बेटे हैं, जिनमें से बीच वाले पुत्र लवकेश सिंह अपनी पत्नी शांति सिंह और बेटी मनीषा के साथ काफी सालों से रीवा जिले के दादर गांव में रहने लगे हैं। लगभग 5 वर्ष पहले लवकेश से मुलाकात के बाद उनके घर आना-जाना हो गया था। पत्नी और बेटी से भी बातचीत होने लगी। डेढ़ साल पहले मनीषा को कैंसर होने की बात पता चली तो इलाज में मदद करने लगा और कई बार दवा कराने मुंबई भी ले गया। इतना ही नहीं जेपी मोड़ स्थित फ्लैट में रहकर उसकी देखभाल करता था। मेल-मुलाकात बढ़ने पर मनीषा की मां ने बताया कि शादी के बाद ससुराल में ससुर भगत सिंह ने 3-4 बार अश्लील हरकत की, जिससे परेशान होकर वह मायके में रहने लगी थी। ससुर किसी भी तरह से उनके परिवार की मदद नहीं करते थे, यहां तक कि खेती से होने वाली आय छोटी बहू को दे देते थे। मां-बेटी की स्थिति और उनकी बातें सुनकर शैलेन्द्र को भगत सिंह पर काफी गुस्सा रहने लगा।

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला