लखनऊ, 22 दिसंबर। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के तत्वाधान में रविवार देर शाम ट्रांसपोर्ट नगर के एक होटल में ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र के व्यापारियों की एक बड़ी बैठक आयोजित हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में ट्रांसपोर्टर नगर के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारियों की शीर्ष संस्था उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल की सदस्यता ली तथा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन का गठन किया।
“उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, ट्रांसपोर्ट नगर इकाई” में सर्वसम्मति से सुनील मौर्या को अध्यक्ष ,सुरेंद्र मौर्या को महामंत्री, आनंद यादव एवं रंजीत मौर्या को उपाध्यक्ष,अजय प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष ,अमित शर्मा को संगठन मंत्री,राजीव गुप्ता को मीडिया प्रभारी ,जयभान सिंह सह मीडिया प्रभारी ,आशीष जैन को मंत्री,सुनील जी एडवोकेट को विधि सलाहकार महेंद्र लाल अरोड़ा एवं राधे पाल को संरक्षक तथा कार्यकारिणी समिति के सदस्य के रूप में संतोषी जी, संतोष कुमार शुक्ला ,राम मेहर शर्मा, विनोद मौर्या ,सुधील पाल को चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील मौर्या ने बताया शीघ्र ही नवगठित कमेटी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा।
इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी तथा आश्वस्त करते हुए कहा ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों की सभी समस्याओं का समाधान कराने में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा तथा कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगा
उन्होंने कहा वर्तमान समय व्यापारियों के लिए चुनौतीपूर्ण है। लेकिन व्यापारियों को उत्साह के साथ सभी चुनौतियों से निपटना होगा ,उन्होंने कहा आदर्श व्यापार मंडल हर कदम पर व्यापारियों के साथ काम कर रहा है
<span;>उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठित रहने तथा एक-दूसरे की समस्याओं में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा एकता में शक्ति है यदि हम लोग एकजुट रहेंगे। सभी समस्याओं का समाधान सुगमता पूर्वक होगा। उन्होंने कहा किसी भी भ्रष्ट अधिकारी से घबराने की आवश्यकता नहीं है तथा सभी व्यापारियों से व्यापार करने की आधुनिक विधाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
गठन बैठक को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी , प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, प्रदेश कोषाध्यक्ष मो.अफजल, प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौर, नगर महामंत्री मोहित कपूर, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ध्यक्ष डॉ॰ साकेत चतुर्वेदी संगठन के एडवाइजरी बोर्ड के चेलमैन हरीश कोहली ने भी संबोधित किया। बैठक में बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारी शामिल हुए।

ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगा: संजय गुप्ता
लखनऊ, 22 दिसंबर। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के तत्वाधान में रविवार देर शाम ट्रांसपोर्ट नगर के एक होटल में ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र के व्यापारियों की एक बड़ी बैठक आयोजित हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौ
संबंधित खबरें
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोल
2 अक्टूबर 2026
बाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूट
2 अक्टूबर 2026
एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगी
2 अक्टूबर 2026
जनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधान
28 सितंबर 2026
सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं
- 1SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोल
- 2बाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूट
- 3एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगी
- 4जनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधान
- 5शैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन
- 6250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवाना



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।