*लखनऊ।* सरदार पटेल ने 562 रियासतों का एकीकरण कर भारत की सीमाओं को सुरक्षित किया था। उन्होंने केवल सीमाओं को नहीं, बल्कि पूरे भारत के दिलों को जोड़ा और राष्ट्र की एकता को अटूट बना दिया। सरदार पटेल के विचार ही भारत को जोड़ने की शक्ति देते हैं और हम उस दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं।
यह बातें उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने गुरुवार को अलीगढ़ जिले के अतरौली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एकता यात्रा (यूनिटी मार्च) को संबोधित करते हुए पाली मुकीमपुर चौराहा पर समापन अवसर पर कहीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में देशभक्ति का उल्लास व्याप्त था। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और ‘सरदार पटेल अमर रहें’ के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। यह यात्रा बाढ़ौल गांव से प्रारंभ होकर पाली मुकीमपुर चौराहा पर संपन्न हुई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ हुआ। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के उत्साह से सराबोर हो उठा।
मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता, अटूट राष्ट्रभक्ति और दृढ़ नेतृत्व के कारण ही आज भारत एक अखंड राष्ट्र के रूप में खड़ा है। ‘भारत खंडित है तो फिर आज़ादी अधूरी है’; का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह वाक्य केवल इतिहास नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए एक चेतावनी है कि राष्ट्रीय एकता ही हमारी स्वतंत्रता की आत्मा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की महानता को अमर करने के लिए स्टैचू ऑफ यूनिटी का निर्माण कर विश्व के सामने भारत की एकता के संकल्प को स्थापित किया है। यह प्रतिमा भारत की अदम्य इच्छाशक्ति और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान डबल इंजन सरकार ने सरदार पटेल जैसे राष्ट्रनायकों को वह सम्मान दिया है, जिसके वे सच्चे हकदार थे। पूर्ववर्ती सरकारों पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने सरदार पटेल को भुला दिया था।
इस अवसर पर मंत्री संदीप सिंह ने युवाओं का आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के विचारों को आत्मसात करें और भारत की एकता, अखंडता तथा विकास के लिए संकल्पित हों। उन्होंने कहा कि हमें अपने मतभेद भूलकर एक सूत्र में बंधना होगा। सरदार पटेल के विचार ही सच्चे अर्थों में भारत को जोड़ने की शक्ति देते हैं।

सरदार पटेल के विचार ही भारत को जोड़ने की शक्ति देते हैं
*लखनऊ।* सरदार पटेल ने 562 रियासतों का एकीकरण कर भारत की सीमाओं को सुरक्षित किया था। उन्होंने केवल सीमाओं को नहीं, बल्कि पूरे भारत के दिलों को जोड़ा और राष्ट्र की एकता को अटूट बना दिया। सरदार पटेल के विचार ही भारत को जोड़ने की शक्ति देते हैं और हम उस दिशा में तेजी से …
संबंधित खबरें
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोल
2 अक्टूबर 2026
बाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूट
2 अक्टूबर 2026
एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगी
2 अक्टूबर 2026
जनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधान
28 सितंबर 2026
सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं
- 1SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोल
- 2बाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूट
- 3एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगी
- 4जनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधान
- 5शैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन
- 6250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवाना



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।