Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
मायावती ने सपा और कांग्रेस पर किया वार, 2027 में होगी सरकार!

मायावती ने सपा और कांग्रेस पर किया वार, 2027 में होगी सरकार!

लखनऊ। बीएसपी मुखिया मायावती ने कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में एक बड़ी रैली का आयोजन किया। इस रैली का उद्देश्य पार्टी की राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन कर 2027 यूपी विधानसभा चुनावों के लिए खुद को एक मजबूत विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया। इस रैली में हजारों बसपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी थी।

s
satyakee parakh 9 अक्टूबर 2025, 18:24 IST
2 मिनट पढ़ें
मायावती ने सपा और कांग्रेस पर किया वार, 2027 में होगी सरकार!

लखनऊ। बीएसपी मुखिया मायावती ने कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में एक बड़ी रैली का आयोजन किया। इस रैली का उद्देश्य पार्टी की राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन कर 2027 यूपी विधानसभा चुनावों के लिए खुद को एक मजबूत विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया। इस रैली में हजारों बसपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी थी।
बसपा मुखिया मायावती ने साफ कर दिया कि वह 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगी। बसपा प्रमुख ने कहा कि गठबंधन में चुनाव लड़ने पर बसपा को कभी विशेष फायदा नहीं हुआ। हमारे वोट दूसरे दलों को ट्रांसफर हो जाते हैं पर फारवर्ड वोट कभी बसपा को नहीं मिलते। 2012 में हमने अकेले लड़ा तो अपने दम पर यूपी में सरकार बनाने में सफलता हासिल की थी।
उन्होंने सपा और कांग्रेस के बाद बीजेपी पर भी हमला बोला। मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार ने कई योजनाओं की शुरुआत की है, लेकिन उनका वास्‍तविक लाभ जमीनी स्‍तर तक नहीं पहुंचता। बसपा प्रमुख ने अपने संबोधन में लखनऊ के स्‍मारकों और पार्कों के रखरखाव का मुद्दा उठाया। उन्‍होंने जब उनकी सरकार में कांशीराम जी के सम्‍मान में यह स्‍मारक स्‍थल बनवाए थे तो टिकट की व्‍यवस्‍था की गई थी। इस पैसे को स्‍मारक स्‍थल के रखरखाव पर खर्च किया जाना था। जब सपा सरकार आई तो टिकट के पैसे को बिल्‍कुल नहीं खर्च किया।
इस दौरान बसपा सुप्रीमो बोलीं कि जातिवाद के मामले में सपा सबसे आगे रही है। अब वह राजनीतिक स्‍वार्थ के लिए पीडीए की हवा हवाई बातें कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। सपा सरकार ने हमेशा आरक्षण के मामले में पक्षपात किया। पदोन्‍नति में आरक्षण को तो लगभग खत्‍म ही कर दिया गया। सपा सरकार ने गुंडों, माफियाओं और अराजक तत्‍वों को खुला संरक्षण दिया। आज वही हालात हमें बीजेपी सरकार में भी देखने को मिल रहे हैं।

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला