लखनऊ। 298 करनैलगंज विधानसभा के ग्राम बरदहा निवासी मोहित तिवारी ने वर्तमान भाजपा विधायक अजय सिंह पर परिवार के साथ उत्पीड़न और फर्जी मुकदमों में फंसाने का आरोप लगाया है।
पीड़ित मोहित तिवारी का कहना है कि विधायक और उनके समर्थक लगातार उनके परिवार को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उनके बैनामे के जमीन पर निर्मित घर में रहने से रोका जा रहा है, पेट्रोल पंप बंद कराने का प्रयास किया गया और बड़े भाई राहुल तिवारी तथा भाभी साधना तिवारी के निवास प्रमाण पत्र तक निरस्त करा दिए गए।
पीड़ित मोहित तिवारी ने बताया कि विधायक के दबाव में उनके खिलाफ धारा 307 वा अन्य संगीन धाराओं में झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था, उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा है और किसी भी समय अनहोनी हो सकती है।
पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने गोंडा पुलिस अधीक्षक को जांच के निर्देश दिए हैं। मोहित तिवारी ने कहा कि विधायक द्वारा वर्ष 2023 में सरकारी जमीन पर कब्जे के विरोध के बाद से उनपर और उनके परिवार पर षड्यंत्र के तहत झूठा मुकदमा लिखवा कर लगातार परेशान किया जा रहा है ।

मोहित तिवारी ने विधायक अजय सिंह पर उत्पीड़न का आरोप
लखनऊ। 298 करनैलगंज विधानसभा के ग्राम बरदहा निवासी मोहित तिवारी ने वर्तमान भाजपा विधायक अजय सिंह पर परिवार के साथ उत्पीड़न और फर्जी मुकदमों में फंसाने का आरोप लगाया है। पीड़ित मोहित तिवारी का कहना है कि विधायक और उनके समर्थक लगातार उनके परिवार को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से प्रताड़ित
संबंधित खबरें
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोल
2 अक्टूबर 2026
बाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूट
2 अक्टूबर 2026
एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगी
2 अक्टूबर 2026
जनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधान
28 सितंबर 2026
सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं
- 1SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोल
- 2बाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूट
- 3एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगी
- 4जनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधान
- 5शैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन
- 6250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवाना



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।