Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
जोधपुर में मोहन भागवत के नेतृत्व में RSS की 3 दिवसीय बैठक

जोधपुर में मोहन भागवत के नेतृत्व में RSS की 3 दिवसीय बैठक

लखनऊ/जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संघ प्रेरित संगठनों के अखिल भारतीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। संघचालक डॉ. मोहन भागवत और कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले ने प्रथम सत्र में भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन किया गया। तीन दिवसीय इस बैठक (5–7 सितम्बर) में 32 संगठनों के अखिल भारतीय पदा

s
satyakee parakh 5 सितंबर 2025, 13:53 IST
1 मिनट पढ़ें
जोधपुर में मोहन भागवत के नेतृत्व में RSS की 3 दिवसीय बैठक

लखनऊ/जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संघ प्रेरित संगठनों के अखिल भारतीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। संघचालक डॉ. मोहन भागवत और कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले ने प्रथम सत्र में भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन किया गया।
तीन दिवसीय इस बैठक (5–7 सितम्बर) में 32 संगठनों के अखिल भारतीय पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।
संगठन मंत्र के सामूहिक वाचन के साथ आरंभ हुई। बैठक में संगठनों के अपने अपने क्षेत्रों में नये प्रयोगों का निवेदन हुआ। इस बैठक में प्रमुख रूप से सभी 6 सहसरकार्यवाह तथा विश्व हिंदू परिषद  के अध्यक्ष आलोक कुमार ,संगठन मंत्री मिलिंद परांडे,  राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांता अक्का, प्रमुख कार्यवाहिका ए. सीता गायत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  के अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही, संगठन मंत्री आशीष चौहान, सक्षम के अध्यक्ष डॉ. दयाल सिंह पवार, संगठन मंत्री चंद्रशेखर, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष ले. जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, संगठन मंत्री बी.एल. संतोष, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, संगठन मंत्री अतुल जोग, सीमा जागरण मंच के संयोजक मुरलीधर इस समय में बैठक में भाग लिया।
बैठक परिसर में 500 वर्ष पूर्व औपनिवेशिकता के विरुद्ध भारतीय महिलाओं के संघर्ष की प्रति मूर्ति रानी अबक्का द्वार और हल्दीघाटी द्वार के माध्यम से सभागार में प्रवेश की रचना की गई है साथ ही भक्तिमति मीरा बाई, खेजड़ली के पर्यावरण बलिदानी अमृता देवी, की सुंदर रंगोली से सज्जा की गई है।
समन्वय बैठक में वर्षभर के कार्यों एवं उनके अनुभवों का आदान-प्रदान किया जाएगा। साथ ही, पंच परिवर्तन (सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल जीवन, स्व आधारित रचना, नागरिक कर्तव्य पालन), संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रयासों पर चर्चा होगी। अनुभवों के आदान-प्रदान, दिशा-निर्धारण और सुझावों एवं  समन्वय के उद्देश्य से जोधपुर में आयोजित यह बैठक 7 सितंबर को समाप्त होगी।

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला