Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है सपा- बीजेपी विधायक डाक्टर मनोज कुमार प्रजापति

झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है सपा- बीजेपी विधायक डाक्टर मनोज कुमार प्रजापति

लखनऊ। हमीरपुर से भाजपा विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने अखिलेश यादव के बयान पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि “समाजवादी पार्टी झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है। भाजपा ने कभी भी प्रजापति समाज का हक नहीं छीना, बल्कि सम्मान और विकास दिया है। डॉ. प्रजापति ने कहा कि समाजवादी पार्टी …

s
satyakee parakh 25 अगस्त 2025, 20:58 IST
1 मिनट पढ़ें
झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है सपा- बीजेपी विधायक डाक्टर मनोज कुमार प्रजापति

लखनऊ। हमीरपुर से भाजपा विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने अखिलेश यादव के बयान पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि “समाजवादी पार्टी झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है। भाजपा ने कभी भी प्रजापति समाज का हक नहीं छीना, बल्कि सम्मान और विकास दिया है। डॉ. प्रजापति ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन में तालाबों पर दलालों और माफियाओं का कब्जा था। असली प्रजापति समाज तक पट्टे पहुंचे ही नहीं। भाजपा सरकार ने इन फर्जी और भ्रष्ट पट्टों को निरस्त कर ईमानदारी से व्यवस्था बनाई।
समाजवादी पार्टी सिर्फ वादों की राजनीति करती है, जबकि भाजपा ने जमीनी स्तर पर काम करके दिखाया है। आवास योजना, उज्ज्वला गैस, आयुष्मान कार्ड, शौचालय, राशन और किसान सम्मान निधि – इन सबका लाभ सीधे प्रजापति समाज को मिला है। भाजपा वादा नहीं, काम करती है।
भाजपा का बुलडोजर गरीब की झोपड़ी पर नहीं, बल्कि अवैध कब्जेदारों और अपराधियों पर चलता है। समाजवादी पार्टी को इसलिए दर्द होता है क्योंकि बुलडोजर ने उनके माफिया दोस्तों की नींव हिला दी। प्रजापति समाज मेहनतकश है, उनके घर पर कभी बुलडोजर नहीं चलेगा।
जनता वादा नहीं, रिपोर्ट कार्ड देखेगी*
डॉ. प्रजापति ने कहा कि अखिलेश यादव 2027 के लिए खोखले वादे कर रहे हैं। लेकिन जनता सब देख रही है। भाजपा सरकार ने गांव से लेकर शहर तक विकास की गंगा बहाई है। “2027 में जनता ‘वादों का पोस्टर’ नहीं, बल्कि भाजपा का ‘काम का रिपोर्ट कार्ड’ देखकर वोट करेगी।
प्रजापति समाज मिट्टी को सोना बनाने वाला समाज है। भाजपा इस मेहनतकश समाज को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। अखिलेश यादव झूठ बोलकर प्रजापति समाज को गुमराह नहीं कर सकते। आज प्रजापति समाज भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है और आगे भी रहेगा।

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला