Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
राम मंदिर आंदोलन के महानायकों में से एक थे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

राम मंदिर आंदोलन के महानायकों में से एक थे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

*लखनऊ, 21 अगस्त।* उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल, ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एक्स पर अपने संदेश में सीएम योगी ने लिखा, “राजस्थान के पूर्व राज

s
satyakee parakh 21 अगस्त 2025, 18:37 IST
2 मिनट पढ़ें
राम मंदिर आंदोलन के महानायकों में से एक थे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

*लखनऊ, 21 अगस्त।* उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल, ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एक्स पर अपने संदेश में सीएम योगी ने लिखा, “राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, परम रामभक्त, ‘पद्म विभूषण’, श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! श्रद्धेय ‘बाबूजी’ असाधारण व्यक्तित्व के साथ अपने मूल्यों, आदर्शों पर सदैव अडिग रहे। अपनी प्रशासनिक दक्षता से उन्होंने देश और प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दी। उनकी पावन स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन!”

*राम मंदिर आंदोलन के महानायकों में से एक थे कल्याण सिंह*
कल्याण सिंह, जिन्हें प्यार से ‘बाबूजी’ कहा जाता था, न केवल एक कुशल प्रशासक थे, बल्कि राम मंदिर आंदोलन के महानायकों में से एक थे। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अलीगढ़ के मढ़ौली गांव में 5 जनवरी 1932 को जन्मे कल्याण सिंह ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1967 में अतरौली से विधायक बनकर की। वे दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और बाद में राजस्थान के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया। भारतीय राजनीति में उनके योगदान और मुख्यमंत्री के तौर पर उत्तर प्रदेश में किए गए सामाजिक और प्रशासनिक सुधारों को लेकर हमेशा याद किया जाएगा। सीएम योगी के अलावा देश व प्रदेश के सभी वरिष्ठ भाजपा नेता सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री को यादकर उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

*अलीगढ़ में आजोजित होगा ‘हिंदू गौरव दिवस’ कार्यक्रम*
उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर अलीगढ़ में आज ‘हिंदू गौरव दिवस’ के रूप में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। यह आयोजन कल्याण सिंह के योगदान को याद करने और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का एक मंच होगा।

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला