Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
गृह मंत्री शाह से मिले राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल

गृह मंत्री शाह से मिले राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल

नई दिल्ली/लखनऊ। देश की आंतरिक सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता को नई मजबूती देने वाले केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को उनके ऐतिहासिक 2,259 दिवसीय सफल और सतत गृहमंत्री कार्यकाल पर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मुज़फ्फरनगर वि

s
satyakee parakh 7 अगस्त 2025, 14:12 IST
2 मिनट पढ़ें
गृह मंत्री शाह से मिले राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल

नई दिल्ली/लखनऊ। देश की आंतरिक सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता को नई मजबूती देने वाले केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह को उनके ऐतिहासिक 2,259 दिवसीय सफल और सतत गृहमंत्री कार्यकाल पर  प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मुज़फ्फरनगर  विधायक कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को दिल्ली में भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि अमित शाह जी ने अपने गृहमंत्री कार्यकाल में जो ऐतिहासिक निर्णय लिए, वे भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था के इतिहास में मील का पत्थर हैं। अनुच्छेद 370 के उन्मूलन के माध्यम से जम्मू-कश्मीर को मुख्यधारा से जोड़ना हो या आतंकवाद, नक्सलवाद एवं संगठित अपराध पर निर्णायक प्रहार करना, हर मोर्चे पर उनका नेतृत्व मजबूत, स्पष्ट और राष्ट्रहित में रहा है। उन्होंने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा को लेकर गृहमंत्री की सोच और कार्यप्रणाली ने देश की सुरक्षा नीति को नई दिशा दी है। आधुनिक खुफिया ढांचे का विकास, सुरक्षाबलों को अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करना और आंतरिक समन्वय तंत्र को सशक्त बनाना उनकी दूरदर्शी रणनीति का परिचायक है।
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि  गृहमंत्री अमित शाह न केवल एक कुशल प्रशासक हैं, बल्कि वे करोड़ों देशवासियों और कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श भी हैं। उनका राष्ट्र के प्रति समर्पण, तेज निर्णय क्षमता और संगठनात्मक नेतृत्व आज के भारत को एकजुट, सुरक्षित और आत्मविश्वासी बनाने में केंद्रीय भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उन्होंने गृह मंत्रालय को केवल एक प्रशासनिक विभाग नहीं, बल्कि राष्ट्र की धड़कन बनाने का कार्य किया है।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि देश को अमित शाह जैसे दूरदर्शी, निष्ठावान और राष्ट्रप्रथम भाव रखने वाले नेता पर गर्व है। उनका यह ऐतिहासिक कार्यकाल केवल एक संख्या नहीं, बल्कि भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और एकता की गाथा है। हम सब उनके नेतृत्व से प्रेरणा लेकर भारत को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं।

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला