Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
योगी सरकार का बड़ा फैसला, फ्रांस से आएगा चार्टर्ड प्लेन!

योगी सरकार का बड़ा फैसला, फ्रांस से आएगा चार्टर्ड प्लेन!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की प्रशासनिक क्षमताओं को मजबूत करने और आपात सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। योगी सरकार ने एक चार्टर्ड प्लेन और एक अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर खरीदने का निर्णय किया है, जिससे वीआईपी मूवमेंट और आपदा प्रबंधन में मदद मिलेगी। *कैसा होगा नया ह

s
satyakee parakh 7 अगस्त 2025, 12:57 IST
1 मिनट पढ़ें
योगी सरकार का बड़ा फैसला, फ्रांस से आएगा चार्टर्ड प्लेन!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की प्रशासनिक क्षमताओं को मजबूत करने और आपात सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। योगी सरकार ने एक चार्टर्ड प्लेन और एक अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर खरीदने का निर्णय किया है, जिससे वीआईपी मूवमेंट और आपदा प्रबंधन में मदद मिलेगी।
*कैसा होगा नया हेलीकॉप्टर: अगस्ता AW-139*
यह हेलीकॉप्टर दुनिया के सबसे आधुनिक और भरोसेमंद हेलीकॉप्टरों में से एक है। इसकी अधिकतम रफ्तार 278 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह तीन इंजन वाला हेलीकॉप्टर है, जो लंबी दूरी तय कर सकता है और भारी सामान भी उठा सकता है। इसमें हवा में ही ईंधन भरने की सुविधा है, जो इसे और भी खास बनाती है।
इसकी बॉडी बुलेटप्रूफ है, और आवश्यकता पड़ने पर इसमें मशीनगन भी लगाई जा सकती है। राज्य सरकार फ्रांस में बने फाल्कन या बॉम्बार्डियर जैसे विश्वस्तरीय चार्टर्ड प्लेन की खरीद पर विचार कर रही है। इन प्लेन का इस्तेमाल उच्च अधिकारियों की यात्रा, सरकारी दौरों और आपातकालीन सेवाओं में किया जाएगा। यूपी सरकार ने तीन पायलटों को इटली भेजने का निर्णय लिया है, जहां उन्हें अगस्ता AW-139 हेलीकॉप्टर को उड़ाने और नियंत्रित करने की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।निर्माता कंपनी पायलटों को तकनीकी पहलुओं और आपात लैंडिंग की ट्रेनिंग भी देगी। इस फैसले से उत्तर प्रदेश सरकार की प्रशासनिक क्षमता और आपदा प्रबंधन क्षमता मजबूत होगी, जिससे राज्य की सेवाएं और अधिक प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंच सकेंगी।

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला