Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
धराली गांव में बादल फटा, 60 लोग लापता

धराली गांव में बादल फटा, 60 लोग लापता

देहरादून। उत्तरकाशी के धराली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बादल फटने से भारी तबाही हो गई। तेज पानी और मलबा आने से कई घर पानी में बहे गए। इस दौरान करीब 50-60 लोग लापता हो गए। वहीं मौके पर राहत-बचाव के लिए सेना, एसडीआरएफ और प्रशासन बचाव में जुटे गए है। इलाके …

s
satyakee parakh 5 अगस्त 2025, 16:38 IST
1 मिनट पढ़ें
धराली गांव में बादल फटा, 60 लोग लापता

देहरादून। उत्तरकाशी के धराली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बादल फटने से भारी तबाही हो गई। तेज पानी और मलबा आने से कई घर पानी में बहे गए। इस दौरान करीब 50-60 लोग लापता हो गए। वहीं मौके पर राहत-बचाव के लिए सेना, एसडीआरएफ और प्रशासन बचाव में जुटे गए है। इलाके में अभी भी खतरा बरकरार है। सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार नजर बनाये हुए हैं।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के  धराली गांव में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस आपदा में जन-धन की हानि पर संवेदना व्यक्त की है और प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है।अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा राज्य सरकार को हर संभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया। गृह मंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए  एनडीआरएफ एवं अन्य राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना दौरा स्थगित कर तत्काल देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं और केंद्र सरकार की ओर से प्रभावित क्षेत्र में तत्काल एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला