Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
योगी सरकार की कैबिनेट बैठक, 37 प्रस्ताव पर लगी मुहर

योगी सरकार की कैबिनेट बैठक, 37 प्रस्ताव पर लगी मुहर

लखनऊ। मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। जिसमें 37 प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में समस्त विभाग के विभिन्न मुद्दों पर मुहर लगी है। *•प्राविधिक शिक्षा विभाग*- टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से प्रदेश के सभी 121 पॉलिटेक्न

s
satyakee parakh 22 जुलाई 2025, 19:30 IST
2 मिनट पढ़ें
योगी सरकार की कैबिनेट बैठक, 37 प्रस्ताव पर लगी मुहर

लखनऊ। मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। जिसमें 37 प्रस्ताव पर मुहर लगाई है।
दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में समस्त विभाग के विभिन्न मुद्दों पर मुहर लगी है।
*•प्राविधिक शिक्षा विभाग*-
टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से प्रदेश के सभी 121 पॉलिटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किये जाने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
*•दुग्ध एवं पशुधन विभाग-*
पराग डेयरी नोएडा के 4.62 हेक्टे. भूखंड को IMS राफे एंड फाइबर को विक्रय किये जाने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
*•औद्योगिक विकास विभाग*
चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस वे को विकसित किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी,15.172 किमी को 939.67 करोड़ की लागत से बनेगा,4 लेन का एक्सप्रेस वे 6 लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा,वाराणसी-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग 35/76  के 267 किमी पर जनपद चित्रकूट के भरतकूप से प्रारंभ होकर,NH 135 BG पर जनपद चित्रकूट के ग्राम अहमदगंज में समाप्त होगा.
•स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना अंतर्गत निशुल्क स्मार्टफोन के स्थान पर टैबलेट वितरण किये जाने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
•जनपद लखनऊ में DRDO रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित आई आर डिटेक्शन टेक्नोलॉजी सेंटर के पक्ष में 10 हेक्टे भूमि निशुल्क ₹1 वार्षिक लीज रेंट पर दिए जाने के सम्बंध में प्रस्ताव को मिली मंजूरी
*•श्रम एवं सेवायोजन विभाग-*
नेशनल पेंशन स्कीम से आच्छादित राज्य सरकार के ऐसे सरकारी कर्मी जिनका चयन ऐसे पद/रिक्तियों के सापेक्ष हुआ हो,जिसका विज्ञापन प्रदेश में नई परिभाषित अंशदान पेंशन योजना राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली लागू किये जाने सम्बन्धित राज्य सरकार के अधिसूचना तारीख 28/03/2005 के पूर्व हो चुका था,को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित किये जाने के सम्बंध में निर्धारित कट ऑफ तिथियों के विस्तारण के सम्बंध में प्रस्ताव को मंजूरी, नई कट ऑफ तारीख 30 नवंबर 2025
*•स्टाम्प विभाग-*
महिलाओं के रजिस्ट्री में स्टाम्प शुल्क में छूट दिए जाने के सम्बंध में प्रस्ताव को मंजूरी, एक करोड़ तक की प्रॉपर्टी पर
*•उत्तरप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 11 अगस्त 2025 से प्रारंभ किये जाने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी*
•बुंदेलखंड व पूर्वांचल के किसानों हेतु सरकार व विश्व बैंक के साथ ‘यूपी एग्रीज़’ परियोजना अंतर्गत जेवर एयरपोर्ट के नजदीक प्रसंस्करण व्यवस्था, किसानों के उपज भंडारण व्यवस्था व निर्यात व्यवस्था की दृष्टि से एक ‘हब स्थापित’ किये जाने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी…
*मत्स्य विभाग-*
उन्नाव में हैचरी सीड उपलब्ध कराने हेतु हैचरी सेंटर स्थापित किये जाने के सम्बंध में मिली मंजूरी

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला