Monday, October 26, 2026 1 live visitors
satyakeeparakh.com सत्य की परखसत्य की परख
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Shreshth International School - header banner
विज्ञापन
Shreshth International School - header banner
राष्ट्र रक्षा वाहिनी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा पहलगाम, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्र रक्षा वाहिनी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा पहलगाम, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। राष्ट्र रक्षा वाहिनी का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत बिसेन के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम पहुँचा। इस अवसर पर उन्होंने वहाँ देश की रक्षा में शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही पाकिस्तान पर भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक की सराहना करते हु

s
satyakee parakh 10 मई 2025, 11:47 IST
1 मिनट पढ़ें
राष्ट्र रक्षा वाहिनी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा पहलगाम, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। राष्ट्र रक्षा वाहिनी का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत बिसेन के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम पहुँचा। इस अवसर पर उन्होंने वहाँ देश की रक्षा में शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही पाकिस्तान पर भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक की सराहना करते हुए इसे भारत सरकार का साहसी एवं सराहनीय कदम बताया।

       इस दौरान अभिजीत बिसेन ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम आतंकवाद के खिलाफ मजबूत कार्रवाई करें और भारत को भय एवं आतंक से मुक्त बनाएँ। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल को भी इस निर्णय के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह कदम भारत की सुरक्षा को मजबूत करता है। इस प्रतिनिधिमंडल में कुल 52 सदस्य शामिल है, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. शशि सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा, कुंवारी आईबी मित्रा, प्रदेश अध्यक्ष, पश्चिम बंगाल, श्री रमेशानंद गिरी जी महाराज, शेर अली खान जी, अनिरुद्ध सिंह, डॉ. अशफाक खान, डॉ. राजा रईस आदि शामिल है।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद एवं पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारे लगाए और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी एकजुटता का संदेश दिया। साथ ही, पहलगाम के स्थानीय नागरिकों से यह भी आग्रह किया गया कि वे किसी भी प्रकार से आतंकियों को सहयोग न करें और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में सहयोग करें।

यह खबर शेयर करें
s
satyakee parakh संपादक

सत्य की परख — लखनऊ से समाचार।

satyakee parakh की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।

संबंधित खबरें

--:--
SIR को लेकर हजरतगंज में सपा का हल्ला बोलबाबा ने खरीदा खादी, 30 जनवरी 2027 तक 25 फीसदी छूटएक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के जरिए बापू के स्वदेशी के भाव को आगे बढ़ा रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगीजनता दर्शन में सीएम योगी बोले- घबराइए मत, सबकी समस्या का होगा समाधानशैल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री वाराणसी से वडनगर के लिए रवानासीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं1 से 6 अगस्त तक निःशुल्क कार्यशाला